Sun, 09 Aug 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : जिस गांव से अदम गोंडवी ने व्यवस्था को आईना दिखाया, उसी गांव की सड़कें आज भी कीचड़ और गड्ढों में तब्दील | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छात्र अमित यादव से मारपीट मामले में ABVP ने जाना हाल, परिजनों से की मुलाकात | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : महज 6 वर्ष की उम्र में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन, रुद्र प्रताप साहू की स्मरण शक्ति ने सभी को किया हैरान | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : जिस गांव से अदम गोंडवी ने व्यवस्था को आईना दिखाया, उसी गांव की सड़कें आज भी कीचड़ और गड्ढों में तब्दील | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छात्र अमित यादव से मारपीट मामले में ABVP ने जाना हाल, परिजनों से की मुलाकात | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : महज 6 वर्ष की उम्र में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन, रुद्र प्रताप साहू की स्मरण शक्ति ने सभी को किया हैरान | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : जिस गांव से अदम गोंडवी ने व्यवस्था को आईना दिखाया, उसी गांव की सड़कें आज भी कीचड़ और गड्ढों में तब्दील | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छात्र अमित यादव से मारपीट मामले में ABVP ने जाना हाल, परिजनों से की मुलाकात | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : महज 6 वर्ष की उम्र में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन, रुद्र प्रताप साहू की स्मरण शक्ति ने सभी को किया हैरान | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त |

: शेखर न्यूज़ पर सुबह 8:30 बजे की बड़ी खबरें……. 21.08.2023

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Mon, Aug 21, 2023 / Post views : 76

Share:

➡️लखनऊ- महापुरुषों के विचार व वर्तमान राजनीतिक परिवेश पर चर्चा, सुबह 11 बजे से कार्यक्रम किया जाएगा आयोजित, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा एक दिवसीय महासम्मेलन.

➡️लखनऊ- सीएम योगी ने नागपंचमी की दी बधाई, नागपंचमी का पर्व प्रकृति के साथ हमारे जुड़ाव का प्रतीक- सीएम, नाग पूजा का प्रचलन प्राचीन काल से चल रहा- सीएम, सावन में भगवान शिव के पूजन का विशेष महत्व- सीएम.

➡️लखनऊ- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया ट्वीट , दारा सिंह पर स्याही फेंकने वाली घटना पर दी प्रतिक्रिया, अपने ने ही अपनों पर दाग लगाया- अखिलेश यादव, 'इंक कांण्ड में हर बार दोषी पकड़ा गया इस बार क्यों नहीं', 'भाजपा सहानुभूति पाकर घोसी उपचुनाव जीतना चाहती है', खेल पुराना हो गया जनता सब समझती है- अखिलेश.

➡️लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना का करेंगे शुभारंभ, चेक वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होएंगे सीएम योगी , निजी औद्योगिक पार्कों के विकास हेतु करेंगे चेक का वितरण, सुबह 9 बजे लोकभवन सभागार में होगा आयोजन.

➡️लखनऊ- नॉर्मल डिलीवरी के बाद प्रसूता की हुई मौत, डिलीवरी के बाद डॉक्टरों ने बताया था खून की कमी, दूसरे हॉस्पिटल में किया रेफर, रास्ते में गई जान, वापस मुजफ्फर हॉस्पिटल पहुंचे परिजनों ने किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस ने हॉस्पिटल को कराया बंद, पीड़ित परिवार शव लेकर पहुंचा अपने गांव, हॉस्पिटल के खिलाफ नहीं दी कोई तहरीर, बीकेटी के मुजफ्फर हॉस्पिटल का मामला.

➡️लखनऊ- पीपीएस एसोसिएशन की निर्वाचन बैठक सम्पन्न, पीपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष शशिशेखर सिंह बने, 1999 बैच के पीपीएस एएसपी है शशिशेखर सिंह, विनय चंद्रा को कोषाध्यक्ष बनाने पर सहमति बनी, हरेन्द्र यादव, नीति द्विवेदी, पूर्णेन्दु सिंह उपाध्यक्ष चुने गए, बैठक में संजय कुमार महासचिव चुने गए.

➡️कन्नौज- रंजिश में दबंगो ने माँ बेटे को पीटा, मारपीट में दोनो मां बेटे हुए घायल, दोनों घायलों को मेडिकल कालेज में कराया गया भर्ती, पीड़ित महिला ने पांच आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के पटेल नगर का मामला.

➡️कानपुर- ब्लू वर्ल्ड वाटर पार्क में फिर हुआ झगड़ा, प्रशासन नहीं करता है कोई कार्रवाई, युवकों और कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, आये दिन ब्लू वर्ल्ड पार्क में होती रहती है मारपीट , कुछ महीने पूर्व में बाउंसरो ने युवक को पीटा था, पिटाई से युवक हुआ था गंभीर रूप से घायल, बिठूर थाना क्षेत्र के ब्लू वर्ल्ड पार्क का मामला.

➡️कानपुर- दबंग ने युवक की जमकर पिटाई की, नितिन बटला नाम के युवक ने जमकर पीटा, घटना का वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद, चकेरी थानाक्षेत्र के जीडी होटल का मामला.

➡️गोरखपुर- 2 दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, गोरखनाथ मंदिर में प्रतियोगिता का शुभारंभ, मेयर, मंदिर के पुजारी कमलनाथ ने किया शुभारंभ, खेल निदेशक RP सिंह, प्रोफेसर UP सिंह रहे मौजूद, आज CM योगी समापन समारोह में रहेंगे मौजूद, विजेता-उपविजेता पहलवानों को होगा पुरस्कार वितरण.

➡️अलीगढ़- पूर्व सीएम कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि आज, पुण्यतिथि पर 'हिन्दू गौरव दिवस' कार्यक्रम का आयोजन, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी होंगे शामिल, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, केशव मौर्य भी होंगे शामिल, अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह शामिल होंगे.

➡️अम्बेडकरनगर- सावन माह का सातवां सोमवार आज, नागपंचमी पर्व पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शिवबाबा धाम पर जुटी शिव के भक्तों की अपार भीड़, बड़ी संख्या में जलाभिषेक करने पहुंच रहे भक्त, हर हर महादेव के नारों से गूंज रहे शिवालय, शिवालयों पर शिवभक्तों के लिए व्यापक इंतजाम.

➡️सुल्तानपुर- घर में पड़ा मिला 23 वर्षीय युवक का शव, युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप, मामले की जांच पड़ताल की जा रही- थानाध्यक्ष, फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी, मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पठकौली गांव का मामला.

➡️सीतापुर- कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़िये को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में तेरह वर्ष के कांवरिये की दर्दनाक मौत, नैमिष से जल लेकर सिध्देश्वर मंदिर जा रहा था जत्था, सिधौली कस्बा निवासी राजा की मौके पर मौत, ट्रक छोड़कर चालक मौके से हुआ फरार, सन्दना थाना क्षेत्र के दगरहा आश्रम की घटना.

➡️शामली- आईएसआई एजेंट प्रकरण की जांच सीओ सिटी करेंगे, एसएसपी अभिषेक ने मामले की जांच के निर्देश दिए , एसटीएफ प्रभारी की ओर से दर्ज कराया गया था केस, शामली निवासी कलीम निकला हैं आईएसआई एजेंट.

➡️शामली- सात अल्ट्रासाउंड सेंटरो नोटिस जारी, चिकित्सक एक जबकि अल्ट्रासाउंड सेंटर दो, जिले में 7 डॉक्टर के नाम है 14 सेंटर, स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किए, एक सप्ताह के भीतर जवाब देना होगा.

➡️मुरादाबाद- दबंगों ने युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जमीन के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद, आधा दर्ज़न के आस पास दबंगो ने युवक को पीटा, युवक को बचाने आये लोगों से भी धक्का मुक्की, मारपीट में एक महिला भी हुई बुरी तरह से घायल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, मुढ़ापांडे थाना क्षेत्र के करनपुर गांव की घटना.

➡️मुरादाबाद- रामगंगा नदी में तीन बच्चो के डूबने का मामला, अभी तक नहीं लग सका तीनों बच्चो का पता, कल नहाने के दौरान डूबे थे ऋतिक, मनोज और दुर्गेश, पुलिस, पीएसी और गोताखोरो की टीम तलाश में जुटी, घर से भंडारे में जाने की बात कहकर निकले थे बच्चे, कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी में डूबे थे तीनों बच्चे, पहाड़ो में लगातार हो रही बारिश के चलते रामगंगा नदी उफान पर.

➡️कासगंज- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खुद को मारी गोली, 28 वर्षीय युवक शाकिर ने की आत्महत्या, घायल युवक को परिजनों में पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टरों ने युवक को किया मृत घोषित , मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा, पटियाली कोतवाली मोहल्ला कटरा मिशरी खां का मामला.

➡️संत कबीर नगर- गर्मी में ओवरलोड की वजह से ट्रांसफार्मर में लगी आग, तेज धमाके से लगी आग से ट्रांसफार्मर हुआ खाक, स्थानीय लोगों ने बुलाई फायर बिग्रेड की टीम, शहर कोतवाली क्षेत्र के संजय पिक्चर हाल का मामला.

➡️देहरादून- राज्य सरकार ने दो अपर महाधिवक्ता किए नियुक्त, अमरेंद्र प्रताप सिंह और जेपी जोशी को मिली जिम्मेदारी, साथ ही 29 विधि अधिकारियों को दी नियुक्ति की अधिसूचना , हाईकोर्ट में सरकार की ओर से याचिकाओं की करेंगे पैरवी, अपर सचिव सुधीर कुमार सिंह के आदेश पर हुई तैनाती.

➡️दिल्ली- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जाएंगे अलीगढ़, यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पुण्यतिथि आज, पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह, हिंदू गौरव दिवस का शुभारंभ करेंगे अमित शाह.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें