नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Oct 26, 2024 / Post views : 133
परसपुर (गोंडा)। बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के बांसगांव निवासी मनीष सिंह (पुत्र उमेश प्रताप सिंह) ने परसपुर थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया गया है कि विगत 23 अक्तूबर को अपराह्न तीन बजे पसका बाजार में वह बाइक की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान विकास सिंह (पुत्र बलराम सिंह) और अमित सिंह (पुत्र राधेश्याम सिंह) ने अपने चार-छह साथियों के साथ आकर जबरन मनीष को बाइक पर बैठाकर सोनौली मोहम्मदपुर ले गए। वहां उसकी पिटाई की गई और वीडियो भी बनाया गया।
मनीष के साथी सुधांशु सिंह (पुत्र श्याम सिंह) ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मनीष को चौकी पर ले जाकर जबरन सुलहनामा लिखवाया। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन