Wed, 14 Oct 2026
Breaking News
मिर्जापुर उत्तर प्रदेश में माँ के भव्य आरती का आयोजन : बिहारी गाँव में उमड़ी भक्तों की भीड़ | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम की देश राज्यों बड़ी खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 4:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर रात्रि 10:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | मुख्यमंत्री ने रामपुर में प्रहरियों को सम्मानित किया : मुख्यमंत्री ने प्रहरियों को रामपुर में संबोधित भी किया और उनको बधाई दी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बेकाबू क्रेन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, बाइक क्षतिग्रस्त, चालक फरार | गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में : साइबर ठगों ने गोंडा जैसे शहर को भी निशाना बनाया और अब मेट्रो सिटी छोड़कर के छोटे शहरों की ओर किया रुख | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 7:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:00 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | मिर्जापुर उत्तर प्रदेश में माँ के भव्य आरती का आयोजन : बिहारी गाँव में उमड़ी भक्तों की भीड़ | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम की देश राज्यों बड़ी खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 4:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर रात्रि 10:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | मुख्यमंत्री ने रामपुर में प्रहरियों को सम्मानित किया : मुख्यमंत्री ने प्रहरियों को रामपुर में संबोधित भी किया और उनको बधाई दी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बेकाबू क्रेन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, बाइक क्षतिग्रस्त, चालक फरार | गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में : साइबर ठगों ने गोंडा जैसे शहर को भी निशाना बनाया और अब मेट्रो सिटी छोड़कर के छोटे शहरों की ओर किया रुख | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 7:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:00 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | मिर्जापुर उत्तर प्रदेश में माँ के भव्य आरती का आयोजन : बिहारी गाँव में उमड़ी भक्तों की भीड़ | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम की देश राज्यों बड़ी खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 4:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर रात्रि 10:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | मुख्यमंत्री ने रामपुर में प्रहरियों को सम्मानित किया : मुख्यमंत्री ने प्रहरियों को रामपुर में संबोधित भी किया और उनको बधाई दी | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बेकाबू क्रेन ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, बाइक क्षतिग्रस्त, चालक फरार | गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में : साइबर ठगों ने गोंडा जैसे शहर को भी निशाना बनाया और अब मेट्रो सिटी छोड़कर के छोटे शहरों की ओर किया रुख | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 7:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:00 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: गोंडा : करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Feb 8, 2025 / Post views : 125

Share:

परसपुर (गोंडा ) : नगर पंचायत परसपुर के ताले पुरवा में शनिवार की शाम खेत में काम करने गए युवक की बिजली के खंभे से उतरे करेंट की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगर पंचायत परसपुर स्थित ताले पुरवा निवासी रजनीश कुमार सिंह (38) पुत्र देवनारायण सिंह शनिवार शाम करीब 4:30 बजे खेत की ओर गए थे। इसी दौरान खेत के पास लगे विद्युत पोल से उतर रहे करेंट की चपेट में आ गए। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने देखा कि वह बिजली के खंभे के पास अचेत पड़े हैं। परिजनों को सूचना दी गई, जिन्होंने तत्काल उन्हें सीएचसी परसपुर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता संतान था और उसके पीछे पांच वर्षीय एक छोटा पुत्र है। घर में शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं लेकिन इस हादसे के बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया। बताते चलें कि मृतक के चचेरे भाई की शादी का रिसेप्शन था जिस वजह से घर में बड़ी संख्या में रिश्तेदार और गांव वाले मौजूद थे। घटना की जानकारी होते ही पूरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई और हर कोई स्तब्ध रह गया।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन वासुदेव सिंह, प्रधान जन्मेजय सिंह, पिंकू सिंह, गुड्डू सिंह, सपा प्रदेश महासचिव दिग्विजय सिंह सहित सैकड़ों लोग पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। इस घटना के संबंध में परसपुर प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें