रतनेश पाण्डेय दिनकर कार्यकारी संपादक / Thu, Dec 2, 2021 / Post views : 107
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर नई बहस छिड़ गई है.
केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि की बात की है और कहा है, "मथुरा की तैयारी है."
कई संगठन हाल में मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर आंदोलन चलाने का एलान करते रहे हैं.
अयोध्या काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है
मथुरा की तैयारी है #जय_श्रीराम #जय_शिव_शम्भू #जय_श्री_राधे_कृष्ण— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) December 1, 2021
आगामी 6 दिसंबर को अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी है और इस दिन कई संगठनों ने मथुरा में कार्यक्रमों का एलान किया है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने कार्यक्रमों के अनुमति नहीं दी है लेकिन इसी बीच आए मौर्य के बयान ने माहौल की गर्मी बढ़ा दी है.
कई लोग ख़ासकर विपक्षी दल मौर्य के बयान पर सवाल उठा रहे हैं और इसे आने वाले चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं.
विज्ञापन
विज्ञापन