शुभम पाण्डेय विशेष संपादक / Thu, Mar 17, 2022 / Post views : 116
अयोध्या: रामनगरी में अयोध्या कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म (Ayodhya Rape Case) की वारदात सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP Ayodhya) द्वारा बताया गया कि देर रात ही घटना सामने आने के बाद कई टीमों का गठन किया गया। रात्रि में ही सीसीटीवी खंगालने के बाद आरोपी राजन मांझी (Rajan Manjhi) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने घटना को स्वीकार किया है और उसी की निशानदेही पर कपड़े भी बरामद किए गए हैं। आरोपी टेंट लगाने आया था जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया। मामले में आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है।
गौरतलब है कि अयोध्या कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला बैरागपुरा में बुधवार रात 7 वर्षीय मासूम के खून से लथपथ मिलने पर हड़कंप मच गया। मासूम के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि आरोपी मासूम को बहला कर सूनसान स्थान पर ले गया और वहां उसने इस वारदात को अंजाम दिया। मासूम के चीखने पर आसपास के लोग उस तरफ गए। तब तक आरोपी मासूम को छोड़कर भाग निकला। लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। बालिका को महिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर होने पर उसे क्वीन मेरी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन