जनार्दन पाण्डेय विशेष संवाददाता देवीपाटन अयोध्या मंडल / Fri, Apr 15, 2022 / Post views : 147
अयोध्या संवाददाता जनार्दन पांडे की रिपोर्ट
अयोध्या।
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के आगमन को लेकर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर तैयारियां हुई पूरी। फूलों से सजाया गया राम नगरी का अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन। रेल मार्ग से अयोध्या पहुंचेगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू। रेलवे यात्रियों को कम से कम हो असुविधा इस का भी रखा जा रहा है ध्यान। बीते दिनों अयोध्या दौरे पर आए राष्ट्रपति के आगमन पर जिस तरह सजाया गया था अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन उसी तरह सजाया गया राम नगरी का रेलवे स्टेशन। प्रेसीडेंशियल स्पेशल ट्रेन से आज 11:00 बजे अयोध्या पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू। हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि का करेंगे दर्शन पूजन। रामलला के मंदिर निर्माण की प्रक्रिया से होंगे रूबरू। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अयोध्या आगमन को लेकर के रेलवे महकमा भी है सतर्क। रेलवे क्रॉसिंग और रेलवे पटरियों के आसपास भी तैनात किए गए है सुरक्षा बल। लखनऊ से अयोध्या और अयोध्या से काशी तक रेलवे लाइन पर तैनात किए गए है सुरक्षाकर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन