नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Sep 8, 2023 / Post views : 144
परसपुर( गोंडा): धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण कहे जाने वाले परसपुर नगर एवं ग्राम पंचायत में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन बड़े ही भव्य व धूमधाम से मनाया जाता है जिसका नजारा बीती रात परसपुर क्षेत्र में देखने को मिला जहां जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर परसपुर नगर के विभिन्न मंदिरों को बड़े ही भव्य तरीके से सजाकर भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव का पर्व मनाया गया । परसपुर रियासत राजमंदिर में कुंवर विजय बहादुर सिंह (बच्चा साहब) का कहना है कि प्रत्येक वर्ष राजमंदिर में जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भगवान श्री कृष्ण के जन्म से पूर्व भव्य सजावट की जाती है जिसके बाद जन्मोत्सव के समय बड़े ही सुंदर झूले में लड्डू गोपाल को बिठाकर पूजा-अर्चना तथा आरती कर विशाल प्रसाद वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यही नहीं परसपुर नगर के अन्य कई मंदिरों को बड़े ही सुंदर तरीके से सजावट व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन