नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Sep 13, 2023 / Post views : 40
शेखर न्यूज़ समाचार गोंडा
दिनांक 11.09.2023 को थाना कोतवाली देहात पुलिस को सूचना मिली कि अली हुसैन पुत्र मोहम्मद जलील निवासी दौलतपुर दर्जी कुंआ थाना कोतवाली देहात ने अपने साथियों के साथ आपसी वाद-विवाद में 1.साकिब पुत्र सलामत निवासी खोरहंसा बाजार कोतवाली देहात को फिरोजपुर मस्जिद के सामने की गली में चाकू मार कर हत्या कर दिया था, उक्त सूचना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शिवराज के पर्यवेक्षण में घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना को0देहात से टीमें लगाई गयी थी।
उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक 13.09.2023 को थाना को0देहात पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 495/23 धारा 147, 148, 149, 302, 307 भा0द0वि0 के नामजद अभियुक्त अली हुसैन उर्फ लादेन उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना कोतवाली देहात की टीमे द्वारा ग्राम कलन्दरपुर मोड़ मुन्ना भठ्टा के निकट गाड़ाबन्दी की गयी थी। एक व्यक्ति आता दिखाई दिया नजदीक आने पर रोका टोका गया तो गिरफ्तारी से बचने के लिए जान से मारने की नियत से तमंचे से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। आपसी मुठभेड़ में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिससे वह गिर गया और उसे पकड़ लिया गया तथा .12 बोर तमंचा व 01 अदद खोखा कारतूस व 1 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त अली हसन उर्फ लादेन का पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल गोण्डा में इलाज चल रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
पंजीकृत अभियोग-
बरामदगी-
गिरफ्तारकर्ता टीम-
विज्ञापन
विज्ञापन