उत्तरप्रदेश
Trending

शेखर न्यूज़ पर देश भर से कुछ प्रमुख विस्तारित खबरें…. 28.08.2023

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

: ‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान’, 5 से ज्यादा मेट्रो स्टेशन पर लिखे गए नारे, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
दिल्ली के जिन मेट्रो स्टेशनों के दीवारों पर स्लोगन लिखे गए हैं, उनमें शिवाजी पार्क मेट्रो स्टेशन, नांगलोई मेट्रो स्टेशन, मादीपुर, पश्चिम विहार और उद्योग विहार महाराज सूरजमल स्टेडियम के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, गवर्नमेंट सर्वोदय बाल विद्यालय नांगलोई और पंजाबी बाग की दीवारों पर भी स्लोगन लिखे गए हैं।

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

चंडीगढ़ / खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 45 में से 43 पद खाली, गोहाना विधायक के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का जवाब

हरियाणा में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की बेहद कमी है। हरियाणा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 45 स्वीकृत पद हैं। इनमें सिर्फ दो पद स्थायी रूप से भरे हुए हैं। 43 पद रिक्त पड़े हैं। हालांकि विभाग ने डेपुटेशन से 16 पद भरे हैं। 41 खाली पदों को भरने के लिए विभाग ने मांग पत्र हरियाणा लोक सेवा आयोग को भेजा है। यह जानकारी विधानसभा सदन में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने गोहाना के विधायक जगबीर सिंह मलिक के एक सवाल के जवाब में दी। वहीं, अधिकारियों की कमी का खामियाजा पूरे प्रदेश को भुगतना पड़ रहा है। इसी साल आई खाद्य सुरक्षा की रैकिंग में हरियाणा टॉप टेन में शामिल नहीं था। वह 16 वें स्थान पर था। वहीं, पड़ोसी राज्य पंजाब टॉप तीन में शामिल था। विज ने बताया कि हर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को आठ से 14 खाद्य नमूने लेने का लक्ष्य रखा गया है।
दरअसल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के प अदालती मामलों में भाग लेना, जागरूकता के लिए कार्यशालाएं, औचक छापे व पंजीकरण संबंधी कार्य होते हैं। हालांकि रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बीते आठ सालों में सिर्फ तीन साल एफएसएसएआई की ओर से सिर्फ तीन सालों में लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें हरियाणा एक बार लक्ष्य प्राप्त कर पाया है। वहीं, हर साल खाद्य नमूने लेने की संख्या में इजाफा हुआ है। साल 2022-23 में 4392 सैंपल लिए गए।
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

: चण्डीगढ़ / सिरसा के किसानों के लिए 623 करोड़ रुपये मुआवजा स्वीकृत

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने विधानसभा में बताया है कि 21 अगस्त को भारत सरकार की तकनीकी सलाहकार समिति के अनुसार खरीफ 2022 के लिए सिरसा का लगभग 623 करोड़ रुपये मुआवजा स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि 2019-23 तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कंपनियों ने किसानों से प्रीमियम राशि के तौर पर 97990.87 लाख रुपये एकतित्र किया गया है। वहीं, इन तीन सालों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कंपनियों द्वारा किसानों को 330695.85 लाख रुपये मुआवजा दिया गया है। किसानों से संबंधित सवाल ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने सदन में पूछा था।
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

पानीपत / किन्नर से थे पति के संबंध, दिन में कई बार होने लगी मुलाकात तो पत्नी ने की खौफनाक वारदात

समालखा क्षेत्र में एक महिला ने पति से अवैध संबंध के शक में किन्नर को पीट-पीटकर कर अधमरा कर दिया। किन्नर की खानपुर पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस खानपुर में शव का पोस्टमार्टम कराएगी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अनिल किन्नर निवासी समालखा सिटी के रुप में हुई है। 

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
: नूंह / कुबेर के निदेशक विकास मालू की बढ़ सकती है मुश्किलें, पुलिस ने जारी किया नोटिस

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (डीएमई) में बुधवार को रोल्स रायल (फैंटम माडल) द्वारा डीजल टैंकर में टक्कर मारने के मामले में कुबेर समूह निदेशक विकास मालू को पुलिस की ओर से नोटिस दिया गया है। हादसे में घायल हुए विकास गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं, उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है।
मामले के जांच अधिकारी अशोक कुमार ने मेदांता जाकर उनके स्वजन को शनिवार शाम नोटिस दिया है। इसकी पुष्टि नूंह के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणियां ने की है।
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

: अंबाला \ नौकरी के नाम पर धड़ल्ले से हो रही ठगी, HC में क्लर्क की जॉब दिलाने के नाम पर ठगे 5 लाख रुपये; तीन पर केस दर्ज

हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5 लाख 15 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। ठगों ने पूरा विश्वास जताते हुए सारा खेल कर दिया और शिकायतकर्ता इनके जाल में फंस गया। पुलिस ने अब्दुल गुफार निवासी नारायणगढ़ की शिकायत पर प्रीतम सिंह, गुरप्रीत सिंह, पंकज शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

फतेहाबाद / फतेहाबाद में महिलाओं ने संभाली पक्का मोर्चा की कमान, कहा- राहत की बजाय विस में झूठ बोल रहे हैं सरकार के विधायक

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के मुआवजे की मांग को लेकर 18 अगस्त से डीसी दफ्तर के बाहर किसानों द्वारा शुरू किए गए पक्का मोर्चा की कमान रविवार को महिलाओं के हाथों में रही। रविवार को सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पक्का मोर्चा स्थल पर पहुंची और सरकार की किसान व महिला विरोधी नीतियों पर रोष जताते हुए जमकर कोसा।
धरने में काफी महिलाओं ने लिया भाग
पड़ाव में फतेहाबाद के साथ-साथ हिसार, आदमपुर, रतिया, भूना व टोहाना ब्लाक से भी काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान संदीप कौर, कमलजीत कौर, जसप्रीत कौर व शमिन्द्रपाल कौर ने संयुक्त रूप से की। हिसार से जिला प्रधान बिमला तरड़ अपनी पूरी टीम के साथ पहुंची

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

गोहाना / एक व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद

गोहाना महम रोड पर गांव मदीना के खेतों में एक व्यक्ति द्वारा पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही बरोदा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कमीज पर लिखे 55 वर्षीय रामबीर निवासी गौतम नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से दो पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है। साथ ही मृतक के बेटे की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।  

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

कुरुक्षेत्र / कुरुक्षेत्र में तालाब से पकड़ा गया 60 किलो का मगरमच्छ, कड़ी मशक्कत के बाद आया हाथ

कुरुक्षेत्र जिले के झांसा रोड पर गांव उदारसी के तालाब से वन्य प्राणी विभाग की टीम ने मगरमच्छ पकड़ा। इसे पकड़ने के लिए मगरमच्छ प्रजनन केंद्र और करनाल से आई विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया था। करीब 4 घण्टे तक चले सर्च अभियान के बाद मगरमच्छ पकड़ा गया। यह मगरमच्छ करीब 60 किलो है। 

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

चंडीगढ़ / चंडीगढ़ पुलिस की हेकड़ी संदीप सिंह मंत्री पर नहीं चलती : अनुराग ढांडा

पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस द्वारा दायर चार्ज शीट में दुष्कर्म करने की कोशिश की धारा नहीं जोड़ने, उन्हें गिरफ्तार नहीं करने तथा उन्हें बर्खास्त नहीं करने के विरोध में आज चंडीगढ़ में विरोध स्वरूपी धरना प्रदर्शन करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने खदेड़ दिया। ‘आप’ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर मंत्री को बचाने की लगातार कोशिशें आज तक जारी हैं। चंडीगढ़ पुलिस के लोग खुद कल रात धरना प्रदर्शन की लोकेशन दिखा कर गए, बावजूद इसके सुबह उनकी भाषा शैली में बदलाव कैसे आया। सरासर झूठ बोलकर यह लोग अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकते

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

: चंडीगढ़ / 90 प्रतिशत प्रकल्पों का नाम गांधी और नेहरू परिवार के नाम पर रखा गया, क्या ये उनके बाप की मलकियत है: विज

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उनसे सवाल किया कि देश में 90 प्रतिशत प्रकल्पों का नाम गांधी और नेहरू परिवार के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि क्या यह उनके बाप की मलकियत है और किस आधार पर रखा गया है? वही, उन्होंने 26 गठबंधन वाली पार्टी को टी-पार्टी बताते हुए कहा कि ये टुकड़े-टुकड़े हैं और ये बैठकर चाय पानी पी लेते हैं। इसी तरह, उन्होंने कहा कि नूह में एहतियातन तौर पर इंटरनेट सेवाओं को बंद किया गया है। विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। 
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

जयपुर / चुनावों में कांग्रेस के टिकट बंटवारे में पायलट की होगी अहम भूमिका, राहुल और प्रियंका ने दिए संकेत

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम तय करने में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कांग्रेस आलाकमान ने चुनाव पर्यवेक्षक मधुसुदन मिस्त्री और छानबीन समिति (स्क्रीनिंग कमेटी) के प्रमुख गौरव गोगई को इस बारे में संकेत दिए हैं। तीन सदस्यीय छानबीन समिति प्रदेश चुनाव समिति, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पायलट, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की ओर से सौंपे गए प्रत्याशियों के नामों की सूची पर विचार कर एक व दो नामों का पैनल तैयार करेगी।
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मिस्त्री और गोगई को संदेश दिया है कि आगामी चुनाव में युवाओं को अधिक से अधिक टिकट दिए जाएं। पिछले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव जीतने वालों के नामों पर विचार नहीं करने एवं लगातार दो चुनाव हारने वालों के नाम पैनल में नहीं रखने का संदेश भी दिया गया है।
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

: दिल्ली / प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को लागू करने की तैयारी तेज, राज्यों के मुख्य सचिवों, बैंकों के साथ केंद्र ने बुलाई बैठक

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का एलान पीएम मोदी की ओर से लाल किले से भाषण के दौरान किया गया था। इस स्कीम को कैबिनेट से भी मंजूरी मिल चुकी है। अब इसे लागू करने के लिए केंद्र की ओर से राज्यों के मुख्य सचिव बैंकों के एमडी और वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया गया है। इस स्कीम का फायदा शिल्पकारों और पारंपरिक कारीगरों को दिया जाएगा।

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

ब्रेकिंग जींद

सूत्रों के हवाले खबर

विश्व हिंदू परिषद को नूह में यात्रा की नही मिली परमिशन

विश्व हिंदू परिषद ने किया था हर जिले में यात्रा निकालने का ऐलान

हालात न बिगड़े, जींद पुलिस आई अलर्ट मोड़ पर

जींद में बजरंग दल के जिला प्रधान को किया गया डिटेन

सूत्रों की माने तो जींद सीआईए-1 द्वारा किया गया है डिटेन

शाम 4 बजे के बाद सीआईए-1 के बाहर जुटने शुरू होंगे बजरंग दल के कार्यकर्ता

✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

पटना / सम्राट चौधरी बोले- नीतीश कुमार को टोला संयोजक बनाने की तैयारी, राजद ने लालू यादव का नाम लेकर किया पलटवार

बिहार में भाजपा और जदयू-राजद नेताओं के बीच सियासी बयानबाजी तेज है। इसी क्रम में रविवार को एक ओर जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जदयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। वहीं, दूसरी ओर राजद ने भी सम्राट चौधरी पर कटाक्ष किया।
भाजपा नेताओं ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को टोला संयोजक बनाने की तैयारी चल रही है।
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

चण्डीगढ़ /प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग में हुई नियुक्तियां, कई जिलों में बनाए गए मीडिया कोऑर्डिनेटर एवं प्रवक्त
मीडिया एंड कम्युनिकेशन के इंचार्ज चांदवीर हुड्डा द्वारा प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग में अहम नियुक्तियां की गई। कांग्रेस की तरफ से जारी की गई सूची में 18 जिलों के मीडिया कॉर्डिनेटर व जिला प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई। मीडिया विभाग में नियुक्त हुए जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर एवं जिला प्रवक्ताओं को बधाई देते हुए चांदवीर हुड्डा ने सभी को बेहतर तरीके से कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियां व विचारधारा को जिम्मेदारी पूर्वक जन-जन तक पहुँचाने की जिम्मेदारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि मीडिया विभाग के जरिए ही बीजेपी-जेजेपी सरकार के घोटालों और विफलताओं को उजागर करके जनता के सामने रखा जा सकता है। जिसको लेकर नियुक्त किए गए सभी सदस्य ईमानदारी से मेहनत करेंगे और इस सरकार को सत्ता से बाहर करने में अहम जिम्मेदारी निभाएंगे।
प्रदेश में कांग्रेस की तरफ से नियुक्त किए गए जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर निम्न प्रकार से हैं। पंचकूला जिला में अंकुर गुलाटी जिला मीडिया कॉर्डिनेटर का काम देंखेगे। अंबाला में अशोक जैन, कुरुक्षेत्र में राकेश सैनी, यमुनानगर में रमन त्यागी, करनाल में हरि राम रोड, कैथल में त्रिलोकचंद गर्ग, जींद में बलजीत रेडू, हिसार में बजरंग दास गर्ग, सिरसा में आंनद बियानी, फतेहाबाद में अशोक गर्ग, रोहतक में यशपाल पंवार व अजय सिंघानिया, झज्जर में विकाश अहलावत, सोनीपत में मनोज रिढाऊ, पानीपत में बलविन्द्र सचदेवा (मिन्टू), महेंद्रगढ़ में सुरेंद्र नंबरदार, भिवानी में धीरज अखरिया, चरखी-दादरी में अमन कुमार डालावास, फरीदाबाद में राकेश भडाना (बंटी) को जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर के तौर पर नियुक्त किया गया।
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

नूंह में 28 की ब्रजमंडल यात्रा को लेकर अलर्ट मोड में रोहतक पुलिस।

सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली अफवाहों को लेकर पुलिस हुई गंभीर।

पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग के जिला पुलिस को स्पष्ट निर्देश।

सोशल मीडिया पर कोई भी भ्रामक सूचना या भड़काऊ पोस्ट फैलाए तो तुरंत दर्ज करें केस।

धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट वायरल करने वालों के खिलाफ होगी कडी कार्यवाही।

सोशल मीडिया की मोनिटरिंग कर रही है रोहतक पुलिस – एसपी

एसपी बोले, नूंह में धार्मिक यात्रा की नहीं दी गई है कोई भी अनुमति।

बिना अनुमति रोहतक से कोई धार्मिक यात्रा में नूंह जायेगा तो होगी कानूनी कार्रवाई।
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

उपयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि नूंह जिले के अंदर धारा 144 लागू है। किसी भी जगह से कोई भी अप्रिय घटना के लिए पाबंदी की गई है । इसको ध्यान में रखते हुए स्कूल, बैंक, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान हैं, हमने सबको पाबंद किया है कि 28 तारीख को बंद रखने के लिए कहा गया है :- डीसी

नूंह जिले के अंदर 58 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं, जो पुलिस पार्टी के साथ रहेंगे। डीएसपी लेवल के साथ – साथ आईपीएस स्तर के अधिकारी भी लगाए गए हैं।

जितनी भी सीमा है, उन सब को सील कर दिया गया है :- धीरेंद्र खड़गटा

डीसी बोले कि साथ ही जो बाहरी एवम नजदीकी साथ लगते हुए जिले हैं। गुरुग्राम, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद उनकी पुलिस के द्वारा भी अपनी सीमाओं पर नाके लगाए गए हैं :- डीसी नूंह

Related Articles

Back to top button