नीरज मिश्रा संवाददाता लखनऊ / Fri, Apr 28, 2023 / Post views : 166
लखनऊ से नीरज मिश्रा की रिपोर्ट
लखनऊ
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अब सिर्फ महिला शिक्षक-कर्मचारी ही तैनात की जाएंगी
शिक्षा मंत्रालय के निर्देश के क्रम में शासन ने जारी किया आदेश
अब पुरुष शिक्षक कर्मचारियों का नए सत्र में नहीं किया जाएगा नवीनीकरण
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
नए सत्र में केवल महिला कर्मचारियों का ही होगा नवीनीकरण
खाली पदों पर भी महिला अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा
वर्तमान में प्रदेश के 868 कस्तूरबा विद्यालयों में काफी संख्या में पुरुष कर्मचारी संविदा पर काम कर रहे हैं।
इनमें शिक्षक, चपरासी, चौकीदार, रसोइए शामिल हैं
इस आदेश के बाद उन पर छंटनी की तलवार लटक गई है
इस आदेश पर केजीबीवी के पुरुष कर्मियों में रोष है
फैसले के खिलाफ लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेंगे केजीबीवी कर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन