आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sun, Apr 17, 2022 / Post views : 35
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा निकल रही थी। इस पर पथराव हुआ, जिसके बाद हिंसा भड़क गई। कुशल सिनेमा के पास हुई घटना के बाद दो समुदायों के बीच जमकर पथराव हुआ और गोलियां भी चलीं। दिल्ली पुलिस ने हिंसा को काबू करने की कोशिश की। इस दौरान छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों ने पथराव के बाद दुकानों और वाहनों में आगजनी भी की।
स्पेशल पुलिस कमिश्नर दीपेंद्र पाठक ने शनिवार देर रात बताया कि FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हम लोगों के साथ लगातार संपर्क में हैं और शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहे हैं। इससे पहले एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ उपद्रवी शोभायात्रा में शामिल वाहनों पर चढ़ गए और लाठी-डंडों से हमला किया।
इस दौरान जश्न मना रही भीड़ जान बचाकर भागने लगी। तस्वीरों में देखें पूरी घटना का हाल..









खबरें और भी हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन