नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Aug 12, 2023 / Post views : 162

परसपुर गोंडा : थाना परसपुर के उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह मय हमराह पुलिस टीम ने नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त ग्राम नौरंगावाद रामलोक थाना ईसानगर जनपद लखीमपुर खीरी निवासी रामगोपाल यादव उर्फ दान को गिरफ्तार कर लिया गया। वांछित अभियुक्त ने थाना परसपुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना परसपुर में मु0अ0सं0-10/21, धारा 363,366,376 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन