नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Oct 1, 2023 / Post views : 132
परसपुर गोण्डा : नगर पंचायत परसपुर में अनसूचित मोर्चा के तत्वाधान में सेवा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत दलित बस्ती वार्ड नं 2 व वार्ड नं 4 में डोर टू डोर संपर्क अभियान के तहत साफ सफाई कर श्रमदान किया गया। परसपुर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार कनौजिया ने बताया कि सेवा एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने दलित बस्तियों में साफ सफाई कर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा केंद्र और राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे मे बताया गया । इस अवसर पर शिव कुमार पासवान, शिवांश कनौजिया समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन