नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Sep 29, 2023 / Post views : 109

गोण्डा : विकास खण्ड परसपुर अन्तर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में बारावफात त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस त्यौहार मे सभी मस्जिद मदरसों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। वहीं सारी रात जागकर नात व तकरीरें पढ़ी गये। सुबह भोर पहर में नमाज अता करने के पश्चात घर घर पर कव्वाली फातिहा पढ़कर सिन्नी प्रसाद वितरित किया गया।क्षेत्र के कटैला, टिकुलीहन पुरवा, लोहंगपुर, डोमा, उतरौला,डैनियागंज, नरदा, मोहना भौरीगंज,बनवरिया,सिंगरिया,समेत विभिन्न गांवों में जुलूस के साथ साथ मजलिस एक आयोजन किया गया। उक्त जुलूस सभी जगह से चलकर परसपुर नगर के जुलूस के साथ मिलकर समापन किया गया।
इस बावत कटैला निवासी साबिर खान ने बताया कि आज ही के दिन पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। उसी के उपलक्ष्य में यह त्यौहार जश्ने ईद-मिलादुन्नबी, बारा रवी उल अव्वल,तथा बारावफात के नाम से मनाया जाता है। वहीं सभी चौक चौराहों समेत अन्य धार्मिक स्थलों पड़ सुरक्षा व्यवस्था के द्रष्टिगत सुरक्षाकर्मी की मुस्तैदी रही है। स्वंय थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय मय पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में निरन्तर भ्रमणशील रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन