नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Aug 28, 2023 / Post views : 139
परसपुर गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने की शिकायत की गई है जिस पर परसपुर पुलिस ने सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा है पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में युवती की मां ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम कटैला निवासी नसीर अहमद उर्फ कुन्ने पुत्र अब्दुल रहमान अपने सहयोगी निसार अहमद व दिलदार खां पुत्र गण असरीफ के सहयोग से बीती 24 अगस्त की रात में मेरी पुत्री को शादी करने का झांसा देकर भगा ले गए हैं ।
इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच अधिकारी उपनिरीक्षक प्रशान्त गुप्ता ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अपने स्तर से लगे हुए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन