नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Oct 5, 2023 / Post views : 32
परसपुर गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगारिया निवासिनी गीता पत्नी स्वर्गीय मिश्रीलाल शर्मा ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर पुत्री के साथ छेड़खानी मामले में चार अभियुक्त के खिलाफ आरोप लगाया था इस घटना के क्रम में उक्त अभियुक्त को नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में चार आरोपी अभियुक्त मनोज सिंह पुत्र सुरेंद्र बहादुर सिंह महेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र सत्यदेव सिंह, विकास सिंह उर्फ सूर्य प्रताप पुत्र राणा प्रताप सिंह गुंजन सिंह उर्फ अमन कुमार सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह को गिरफ्तार कर चालान किया गया। उक्त अभियुक्तगणों ने थाना परसपुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लडकी के साथ छेड़छाड़ किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना परसपुर में विधिक कार्यवाही की गयी।
पंजीकृत अभियोग :
विज्ञापन
विज्ञापन