नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Sep 26, 2023 / Post views : 154
परसपुर गोण्डा : परसपुर नगर में स्थित महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान बालिका के अचानक बेहोश हो जाने से विद्यालय में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज परसपुर में सोमवार को पढ़ाई के दौरान ग्यारहवीं की छात्रा लक्ष्मी सिंह पुत्री राकेश सिंह निवासी ठकुरैनी पुरवा मोहना अचानक बेहोश हो गयी। जिसकी सूचना मिलते ही शिक्षकगण द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर ले जाया गया।
वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य दर्शन कुमार ने बताया कि छात्रा कुछ दिन पहले भी इसी तरह से अचानक बेहोश हो गयी थी। छात्रा का इलाज करवाया जा रहा है साथ ही उनके परिजनों को उक्त मामले की सूचना दे दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन