नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Jul 26, 2023 / Post views : 163

गोण्डा - अब वो दिन चले गए जब केवल लड़के ही अपने माता पिता और जिला जवार का नाम रोशन करते थे,अब बेटियां भी आसमान छूने को बेताब हैं और प्रत्येक क्षेत्र में लड़को से आगे निकल कर अपने माता, पिता, गुरुजनों के साथ ही जिला जवार का गौरव बढ़ा रहीं हैं।इसी तरह जनपद गोंडा जिले के पंत नगर निवासी अंकिता शुक्ला ने अपनी कठिन मेहनत के बदौलत नेट जेआरएफ क्वालीफाई कर पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। पुलिस विभाग में एसआई के पद पर तैनात शम्भू सकल शुक्ला की बेटी अंकिता ने गोण्डा से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय एलएलबी और उसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से LLM किया है । और इसी दौरान UGC NET JRF क्वालीफाई कर अपने माता ,पिता व गुरुजनों के साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है। अंकिता वर्तमान में विधि संकाय में लखनऊ विश्वविद्यालय से PhD कर रही है। जिले की इस होनहार बिटिया की कामयाबी पर पूरे जिले को नाज है, लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन