नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Aug 22, 2023 / Post views : 66
परसपुर गोंडा : नगर पंचायत परसपुर में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक निजी अस्पताल का उद्घाटन फीता काट कर किया। नगर पंचायत स्थिति तुलसी स्मारक इण्टर कालेज रोड़ पर स्थित अग्रिमा हास्पिटल का उद्घाटन समारोह में कैसरगंज सांसद द्वारा फीता काट कर शुभकामना दी गयी। हास्पिटल के संस्थापक शील कुमार सिंह ने आभार प्रकट किया। उक्त अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ लवकेश शुक्ला, डॉ आर के वर्मा, डॉ विनीत सिंह, डॉ रेखा सिंह, विपिन कुमार सिंह प्रधान, विनोद कुमार प्रधान, सुभाष सिंह उर्फ टिंकू भैया सभापति साधन सहकारी समिति परसपुर, अरूण कुमार शुक्ला, प्रधान पसका, राजकुमार सोनी, भारत सिंह, राजेश सिंह उर्फ राजू मास्टर, हंशकुमार सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन