नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Sep 24, 2023 / Post views : 146


परसपुर गोण्डा : करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सिंह ने शोक संतप्त परिवारों से मिल कर ढांढस बंधाया। रविवार को अजय सिंह विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लोहंगपुर पण्डित पुरवा निवासी राजेश पाण्डेय की पुत्री शिवी पाण्डेय की म्रुत्यु पर , परसपुर निवासी लोकतंत्र सेनानी श्रीराम सैनी के निधन पर , हरदिहा सपोर के बीडीसी दिलावर की पुत्र बहु की मौत पर उनके घर जाकर शोक संतप्त परिवारों से मिलकर ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन