नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, May 31, 2023 / Post views : 57
गोण्डा : जनपद गोंडा के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के बरजोर नगर निवासी सुरेश चंद्र मिश्रा मंगलवार को साइकिल से मां बाराही मंदिर उत्तरी भवानी दर्शन करने जा रहे थे कि अचानक मोटर साइकिल सवार एक व्यक्ति ने उन्हें टक्कर मार दी । आनन फानन में घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते मे ही घायल सुरेश चंद्र मिश्रा की मृत्यु हो गयी। परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन