नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Apr 15, 2023 / Post views : 42
परसपुर गोण्डा : नगर पंचायत परसपुर निवासी संदीप कुमार सेन पुत्र भूपति कुमार सेन ने नेट /जे आर एफ परीक्षा पास कर अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है ।संदीप की प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय कस्बा स्थित बेनी माधव जंग बहादुर इंटर कॉलेज से प्राप्त की है , डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से स्नातक एवं पुणे विश्वविद्यालय महाराष्ट से परास्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की है । संदीप के बड़े भाई अनूप सेन ने बताया कि संदीप ने अपने दूसरे प्रयास में नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की उन्होंने परिवार के साथ साथ क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन