नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Jun 11, 2023 / Post views : 42

गोंडा : जनपद गोंडा के पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध रुप से लकड़ी का व्यापार करने/काटने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में थाना कौडिया पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर नेवादा हासिमपुर(कटका) के पास से अवैध रुप से लकड़ी का व्यापार करने के आरोपी अभियुक्तगण 01 महफूज रहमान 02. सलाहूद्दीन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से कटी हुई गूलर की 28 बोटा लकड़ी टैक्टर मय ट्राली के लदी हुई बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कौडिया में गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
पंजीकृत अभियोग-
बरामदगी-
गिरफ्तारकर्ता टीम-
उ0नि0 बृजेश कुमार मय टीम जनपद गोण्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन