नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Aug 27, 2023 / Post views : 150

परसपुर गोण्डा : परसपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत जरौली गांव के निकट ग्राम जरौली निवासी विशाल सिंह सूरत शहर में काम करता था । रविवार की तड़के तीन बजे के लगभग किसी वाहन से अपने घर आ रहा था। घर के पास पहुंचने पर किसी वाहन से उतरा था । पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सीबीएन मार्ग पर सड़क दुघर्टना में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर परिजनों को पता चलने ही सड़क पर खून से लथपथ शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया । मृतक विशाल सिंह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता का आरोप है कि उसका बेटा सूरत से वापस घर आ रहा था तभी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। और उसकी मौके पर मृत्यु हो गई।
इस बाबत थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर विधिक कार्यवाही करने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया है। और अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन