नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Aug 3, 2023 / Post views : 35
गोंडा : पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वाहन चोरी में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी अभियुक्त- रंजीत कुमार को ग्राम बनगांव स्थित पुलिया से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद फर्जी नम्बर प्लेट लगी चोरी की मोटरसाईकिल बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मै करीब ढाई माह पूर्व ठाकुर रामपुरवा में कैटरर्स के काम से गया था और वही से यह मोटरसाईकिल चोरी की थी। जिसमें मै फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चला रहा था और आज इसे बेचने हेतु यहां आया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
पंजीकृत अभियोग-
बरामदगी-
01 01 अदद कूटरचित नम्बर प्लेट लगी स्पेलेण्डर प्लस मोटरसाइकिल।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 नीरज कुमार मय टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन