/ Sat, Mar 25, 2023 / Post views : 119
https://www.shekharnews.com
विवरण-
आयकर विभाग, बेनामी निषेध इकाई, लखनऊ द्वारा दिनाँक 24.03.2023 को एक संपत्ति, खसरा संख्या 503, रकबा- 1.6670 हेक्टेयर स्थित- ग्राम-सरायं शहज़ादी, परगना-बिजनौर, तहसील- सरोजनीनगर, जिला -लखनऊ (बेनामीदार श्री देशराज सिंह के नाम) बेनामी संपत्ति लेन-देन (निषेध) अधिनियम, 1988 के अंतर्गत अनंतिम रुप से कुर्क की गयी। इस संपत्ति के किसी प्रकार के हस्तांतरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गयी है। इस संपत्ति के असली मालिक श्री बाबू सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री के होने का संदेह है। इस नोटिस की 1 प्रति उन्हें भी भेजी गयी है। इस संपत्ति का बाजार मूल्य लगभग रु 30 करोड़ होने का अनुमान है। आयकर विभाग की कार्यवाही अभी प्रचलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन