Sun, 07 Jun 2026
Breaking News
सुबह 7:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख मुख्य खबरें : शेखर न्यूज़ दिल्ली उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश | लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में दिखी समुद्री मछली : ग्रामीणों ने कहा कि शिकारियों से खतरा | परसपुर , गोंडा : चकरौत में विकास की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , कल करेंगे परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | आज का राशिफल अपने नाम के प्रथम अक्षर से देखें : अयोध्या एवं काशी के विशेष पंडितों द्वारा तैयार एवं प्रसारित | सुबह 8:30 बजे की बड़ी खबरें.......* : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली से एक साथ प्रसारित एवं प्रकाशित | आज सुबह की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड एवं दिल्ली से एक साथ प्रसारित | शुक्रवार, 05 जून 2026 के प्रमुख मुख्य राष्ट्रीय समाचार : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश दिल्ली एवं उत्तराखंड से एक साथ प्रसारित | बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड, दिल्ली से एक साथ प्रसारित | उ.प्र. पुलिस के तबादले : तबादला एक्सप्रेस | शेखर न्यूज़ पर देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तराखंड उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली | सुबह 7:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख मुख्य खबरें : शेखर न्यूज़ दिल्ली उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश | लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में दिखी समुद्री मछली : ग्रामीणों ने कहा कि शिकारियों से खतरा | परसपुर , गोंडा : चकरौत में विकास की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , कल करेंगे परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | आज का राशिफल अपने नाम के प्रथम अक्षर से देखें : अयोध्या एवं काशी के विशेष पंडितों द्वारा तैयार एवं प्रसारित | सुबह 8:30 बजे की बड़ी खबरें.......* : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली से एक साथ प्रसारित एवं प्रकाशित | आज सुबह की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड एवं दिल्ली से एक साथ प्रसारित | शुक्रवार, 05 जून 2026 के प्रमुख मुख्य राष्ट्रीय समाचार : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश दिल्ली एवं उत्तराखंड से एक साथ प्रसारित | बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड, दिल्ली से एक साथ प्रसारित | उ.प्र. पुलिस के तबादले : तबादला एक्सप्रेस | शेखर न्यूज़ पर देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तराखंड उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली | सुबह 7:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख मुख्य खबरें : शेखर न्यूज़ दिल्ली उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश | लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में दिखी समुद्री मछली : ग्रामीणों ने कहा कि शिकारियों से खतरा | परसपुर , गोंडा : चकरौत में विकास की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , कल करेंगे परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | आज का राशिफल अपने नाम के प्रथम अक्षर से देखें : अयोध्या एवं काशी के विशेष पंडितों द्वारा तैयार एवं प्रसारित | सुबह 8:30 बजे की बड़ी खबरें.......* : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली से एक साथ प्रसारित एवं प्रकाशित | आज सुबह की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड एवं दिल्ली से एक साथ प्रसारित | शुक्रवार, 05 जून 2026 के प्रमुख मुख्य राष्ट्रीय समाचार : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश दिल्ली एवं उत्तराखंड से एक साथ प्रसारित | बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड, दिल्ली से एक साथ प्रसारित | उ.प्र. पुलिस के तबादले : तबादला एक्सप्रेस | शेखर न्यूज़ पर देश राज्यों से प्राप्त बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तराखंड उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली |

: जेल में गुरू का पंगा।

सलोनी पाण्डेय विशेष कार्यकारी संपादक / Wed, Jul 13, 2022 / Post views : 55

Share:

रोड रेज केस में पटियाला जेल में एक साल कैद की सजा काट रहे पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू अपने बर्ताव से फिर सुर्खियों में आ गए। उनके साथ बैरक में बंद कैदियों ने कहा कि सिद्धू तू-तड़ाक कर रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने जेल प्रशासन को कर दी।

वहीं सिद्धू का कहना है कि इन कैदियों ने उनके कार्ड से बिना बताए खरीदारी की है। हालांकि हालात को देखते हुए जेल प्रशासन ने सिद्धू के साथ बंद कैदियों की बैरक बदल दी है। वहीं सिद्धू के करीबियों का कहना है कि बर्ताव को लेकर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं।

सिद्धू के साथ 5 कैदी बंद:-सिद्धू के साथ 5 और कैदी बंद किए गए हैं। सिद्धू बैरक से ही जेल ऑफिस का काम करते हैं। सिद्धू की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। सिद्धू को अगर कोई सामान मंगवाना होता है तो वह साथ बंद दूसरे कैदियों से मंगवा लेते हैं।

नवजोत सिद्धू को 34 साल पुराने रोड रेज केस में सुप्रीम कोर्ट ने बामशक्कत कैद की सजा सुनाई थी। जिसके बाद उन्होंने सरेंडर कर दिया।

ऐसे भड़का विवाद:- जेल सूत्रों के मुताबिक सिद्धू का कहना है कि इन कैदियों ने उनके कार्ड से बिना बताए सामान खरीदा। उनकी कार्ड की लिमिट कम है, इसलिए उन्होंने इस पर एतराज जताया था। वहीं कैदियों का कहना है कि सिद्धू ने उनके साथ तू-तड़ाक से बात की। जिसकी उन्होंने जेल अफसरों को शिकायत भी कर दी।

सिद्धू पंजाब के पटियाला स्थित इसी जेल में बंद हैं। उनकी सुरक्षा की वजह से उनसे फैक्ट्री या बेकरी के बजाय बैरक के भीतर से ही काम लिया जाता है।

जेल प्रशासन ने 3 कैदियों की बैरक बदली:- इस विवाद के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत सिद्धू के साथ बंद 3 कैदियों की बैरक बदल दी। अब उनके साथ 2 ही कैदी रह गए हैं। पटियाला जेल सुपरिटेंडेंट मनजीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कुछ कैदियों की बैरक बदली गई है। हालांकि इससे ज्यादा वह कुछ नहीं कह सकते। जेल नियमों के अनुसार सिद्धू के साथ कुछ कैदियों को रखा गया है।

सिद्धू अपने भाषण में भी हर छोटे-बड़े को तू-तड़ाक ही करते हैं, इसको लेकर भी कई बार सवाल उठे लेकिन वह अपने इस अंदाज पर कायम रहतेहैं।

जुबान से विवादों में सिद्धू:- जुबान की वजह से सिद्धू कई बार विवादों में आ चुके हैं। वह हर बड़े-छोटे को तू-तड़ाक से ही बात करते हैं। जिसको लेकर एतराज भी हुआ लेकिन सिद्धू अपने स्टाइल पर कायम रहे।

चुनावी रैली के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मचारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। जिसके बाद पंजाब पुलिस के भी कुछ कर्मचारी भड़क गए थे। चंडीगढ़ पुलिस के अफसर ने तो मानहानि नोटिस भी भेजा।

लखीमपुर खीरी कांड के दौरान वह मोहाली से काफिला लेकर जा रहे थे। इस दौरान तत्कालीन सीएम चरणजीत चन्नी थोड़ा लेट हुए तो सिद्धू भड़क गए और अपशब्द कह दिए।

चंडीगढ़ में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान भी सिद्धू के मुंह से अपशब्द निकल गए थे।

चुनाव के दौरान प्रेस कान्फ्रेंस में सिद्धू ने केजरीवाल के बारे में कहा था कि तू मेरे पास आ, तेरा मफलर उतारूं। उनकी इस बात को लेकर आम आदमी पार्टी ने भारी विरोध किया था कि चुने हुए सीएम के लिए वह अभद्र भाषा बोल रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें