नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Nov 1, 2023 / Post views : 112
परसपुर गोण्डा : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुसुंडा डीहा गाँव निवासी राधेश्याम पाण्डेय पुत्र राम उजागर ने पुलिस को फौती सूचना के माध्यम से अवगत कराया है कि मंगलवार की शाम तकरीबन साढ़े तीन बजे भाई के ही ट्रैक्टर से खेत की जोताई की जा रही थी उसी बीच पीड़ित का नाती दीपक पाण्डेय उर्फ लालू पुत्र श्रवण पाण्डेय अचानक ट्रैक्टर पर चढ़ने का प्रयास करने लगा। इतने में उसका पैर फिसल जाने से वह ट्रैक्टर के पिछले पहिये के नीचे आ गया।घायल अवस्था मे उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उपनिरीक्षक प्रशान्त गुप्ता मय हमराह कांस्टेबल आनन्द अग्रहरि व रमाकान्त पटेल ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुये विधिक कार्यवाही में जुट गये।
इस घटना के संबंध में थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस को भेजकर शव को कब्जे में लेते हुये पंचायत नामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन