नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Aug 5, 2022 / Post views : 84
गोंडा। परसपुर ब्लॉक क्षेत्र के कई गावों में पखवाड़े भर से तेंदुआ जैसे किसी हिंसक जानवर के होने का ग्रामीणों को भय सता रहा है । जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है पखवाड़े भर पूर्व परसपुर कस्बा के नकई पुरवा में कभी सुखराम तिवारी पुरवा में हिंसक जानवर दिखाई दिया सप्ताह भर पूर्व मधईपुर खांडेराय के गलिबहा मोड़ पर तेंदुआ जैसा हिंसक जानवर ग्रामीणों को दिखाई दिया फिर डेहरास व सहजौरा गांव में दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया । गुरुवार की रात में चरहुंवा डीहा गांव के पूरब चिलवारे वीर बाबा स्थान के समीप रात के अंधेरे में तेंदुआ देखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया । ग्रामीणों ने टॉर्च की रोशनी जलाकर उसे खोजबीन करने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी इससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है प्रत्यक्षदर्शियों में तालाब के समीप हिंसक जानवर जाते देखकर शोरगुल किया। वन विभाग के दरोगा रामचंदर सिंह का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचकर जानवर के पग चिन्ह के जरिए उसकी पहचान करने की काफी कोशिश की गई। नकई पुरवा में ग्रामीणों ने टॉर्च की रोशनी में मोबाइल कैमरे में भी दृश्य को कैद किया। पिंजडा लगाया गया ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई गई। लेकिन अभी तक इसका आधिकारिक सत्यापन नहीं हो पाया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन