आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sun, Oct 20, 2024 / Post views : 174
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।यहां एक 20 वर्षीय लड़के की रील बनाने के चक्कर में दर्दनाक मौत हो गई है।इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक लड़का हंसते-खेलते समय अचानक मौत के आगोश में समा गया।
आगरा में रील बनाने के चक्कर में नमक की मंडी स्थित जोहरी प्लाजा सर्राफा बाजार में 20 वर्षीय आसिफ की गर्दन धड़ से अलग हो गई। आसिफ स्लो मोशन में रील बना रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि आसिफ रील बनाते समय जाल को उठा रहा होता है अचानक उसका पैर फिसलता है और वह जाल सीधी उसकी गर्दन पर गिरता है।जाल आसिफ की गर्दन पर गिरने से धड़ से अलग हो गया। आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई। आसिफ आगरा के अब्बास नगर ताजगंज का रहने वाला था और आगरा की चांदी मार्केट नमक की मंडी स्थित जोहरी कॉम्पलैक्स में काम करता था।
परिजन आसिफ के शव का पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया है। परिजनों की तरफ से पुलिस को भी कोई शिकायत नहीं दी गई है।घटना के फौरन बाद आसिफ को हॉस्पिटल ले जाया गया था,जहां से परिजन आसिफ के शव को घर ले गए और फिर बिना पोस्टमार्टम करवाए दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन