सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Feb 13, 2025 / Post views : 218
परसपुर, गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भिटकुरी चरहुंआ में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर हमला किया गया, जिसमें युवक समेत दो लोग घायल हो गए। पीड़ित धर्मराज गोस्वामी पुत्र मुन्ना लाल गोस्वामी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 11 फरवरी की रात करीब 9 बजे विपक्षी दूधनाथ, राजन गोस्वामी और मोहित पुत्र दूधनाथ गोस्वामी जबरन उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। बचाने आए उनके भतीजे रिंकू को भी बुरी तरह पीटा गया और जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस बाबत परसपुर प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों नामजद लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन