Thu, 13 Aug 2026
Breaking News
सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें : 13 अगस्त 2026 | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बनवरिया में युवक से 55 हजार रुपये की लूट,मुकदमा दर्ज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर की नई खंड शिक्षाधिकारी बनीं नूतन जायसवाल, संभाला कार्यभार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : जिस गांव से अदम गोंडवी ने व्यवस्था को आईना दिखाया, उसी गांव की सड़कें आज भी कीचड़ और गड्ढों में तब्दील | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छात्र अमित यादव से मारपीट मामले में ABVP ने जाना हाल, परिजनों से की मुलाकात | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : महज 6 वर्ष की उम्र में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन, रुद्र प्रताप साहू की स्मरण शक्ति ने सभी को किया हैरान | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें : 13 अगस्त 2026 | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बनवरिया में युवक से 55 हजार रुपये की लूट,मुकदमा दर्ज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर की नई खंड शिक्षाधिकारी बनीं नूतन जायसवाल, संभाला कार्यभार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : जिस गांव से अदम गोंडवी ने व्यवस्था को आईना दिखाया, उसी गांव की सड़कें आज भी कीचड़ और गड्ढों में तब्दील | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छात्र अमित यादव से मारपीट मामले में ABVP ने जाना हाल, परिजनों से की मुलाकात | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : महज 6 वर्ष की उम्र में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन, रुद्र प्रताप साहू की स्मरण शक्ति ने सभी को किया हैरान | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें : 13 अगस्त 2026 | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बनवरिया में युवक से 55 हजार रुपये की लूट,मुकदमा दर्ज | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर की नई खंड शिक्षाधिकारी बनीं नूतन जायसवाल, संभाला कार्यभार | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : जिस गांव से अदम गोंडवी ने व्यवस्था को आईना दिखाया, उसी गांव की सड़कें आज भी कीचड़ और गड्ढों में तब्दील | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छात्र अमित यादव से मारपीट मामले में ABVP ने जाना हाल, परिजनों से की मुलाकात | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : महज 6 वर्ष की उम्र में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन, रुद्र प्रताप साहू की स्मरण शक्ति ने सभी को किया हैरान | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया |

: युवक की हत्या पर हुआ जमकर हुआ हंगामा,साढ़े चार घंटे सड़क रही जाम

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Tue, Aug 13, 2024 / Post views : 120

Share:

रायबरेली।उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पिछवरिया में रविवार रात युवक की हत्या के मामले में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ।आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने भीम आर्मी के पदाधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

लगभग साढ़े चार घंटे तक सड़क जाम रही,जिससे जायस-नसीराबाद और मटियरवा चौराहे पर वाहनों की कतार लग गई। सोमवार देर शाम तक जाम लगा रहा। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों का घर बुलडोजर से गिराने की मांग की।पुलिस ने मामले में सात नामजद और पांच अज्ञात समेत 12 के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

रविवार रात पिछवरिया गांव के 21 वर्षीय अर्जुन पासी पुत्र बेचूलाल को घर से सिसनी गांव का अर्जुन यादव बुलाकर ले गया था।घर से लगभग 100 मीटर दूर गांव निवासी रामधनी के घर के सामने हमलावरों ने अर्जुन पासी को गोली मार दी थी।गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग गए थे। अर्जुन पासी की मौके पर ही मौत हो गई थी।

घटना की जानकारी मिलने पर रात में ही भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था।मामले में मृतक की मां दुलारा की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम सिसनी निवासी नवीन सिंह,अर्जुन यादव,फूलचंद्र,अंकित,अंशू यादव,अटावां निवासी हर्षित पंडित,नया कोट बारा निवासी विशाल सिंह और पांच अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

सोमवार सुबह से ही आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आसपास के लोग धरई बाजार के पास पिछवरिया चौराहा पर जुटना शुरू हुए। उसके बाद पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान परिजन पिछवरिया चौराहे पर बैठ गए। परिजनों कहना था कि जब तक नामजद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करेंगी तब अंतिम संस्कार नहीं होगा।

मौके पर पहुंचे भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष भीमराज के नेतृत्व में आक्रोशित भीड़ ने दोपहर दो बजे सलोन-जायस मार्ग पर पिछवरिया चौराहे पर जाम लगा दिया। हाथ में लाठी-डंडे लेकर जुटे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र भीमराज ने कहा कि आरोपियों की अवैध संपत्ति जब्त हो और राजस्व विभाग से जांच कराकर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जाए। सुरक्षा के लिए मृतक के भाई को शस्त्र का लाइसेंस दिया जाए। सभी नामजद व अज्ञात लोगों को गिरफ्तार करके गैंगस्टर की कार्रवाई की जाए। 25 लाख का मुआवजा दिया जाए।

इस मौके पर प्रतापगढ़ से सूरबीर योद्धा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार पासी, राम भवन रावत, संतराम पासी भी मौजूद रहे। घटना की जानकारी जब राष्ट्रीय कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनोद रावत को हुई तो वह भी पिछवरिया गांव आ रहे थे। उन्हें लखनऊ में पुलिस ने घर पर नजरबंद कर दिया। शाम को एसपी अभिषेक अग्रवाल गांव पहुंचे। उन्होंने सीओ सलोन प्रदीप कुमार से बात की।

एसपी ने परिजन और ग्रामीणों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाने की बात कही, लेकिन परिजन और ग्रामीण नहीं माने तो एसपी मौके से चले गए। सीओ सलोन प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में सिसनी गांव निवासी अंशू यादव, फूलचंद और अटावां निवासी हर्षित पंडित को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें