नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, May 14, 2024 / Post views : 110
परसपुर गोण्डा : परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मलांव लोधनपुरवा निवासी नकछेद की भैंस 13/14 की सुबह अज्ञात चोर खोलकर चंपत हो गए । पीड़ित नकछेद ने बताया कि परसपुर धर्मनगर मार्ग पर प्योली व मलांव गांव के बीच उसका हाता है जहां पर वह अपने जानवरों को बांधते है। मंगलवार की सुबह लगभग 4 बजे के आसपास हाता पर एक भैंस व दो पड़िया बंधी थी।जिसमे से एक दुधारू भैंस को अज्ञात चोर खोल ले गए। पीड़ित नकछेद ने बताया कि उनके घर (हाता) के पास ही चोर भैंस को खोलकर जब लोडिंग वाहन पर लाद लिये तब उन्हें पता चला। जब तक वह हल्ला गुहार करते तब तक चोर भैंस से लदी वाहन को लेकर फरार हो गये। पीड़ित ने भैंस चोरी की सूचना डायल 112 को दी। इस बावत परसपुर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि इस सम्बंध में पीड़ित की तरफ से कोई जानकारी नही मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन