सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Jul 26, 2024 / Post views : 154
परसपुर गोंडा: नगर पंचायत परसपुर वार्ड नंबर 10 राजा टोला पश्चिमी में गुरुवार की अर्द्धरात्रि को मृतक ओमप्रकाश सिंह के घर के आसपास लगभग आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश घूमते देखे गए। मृतक की पत्नी नीलम सिंह और उनके बच्चों के जागने पर जब उन्होंने शोर मचाया, तो बदमाश फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी और थानाध्यक्ष दिनेश सिंह सक्रिय हो गए, जिससे नकाबपोश बदमाश भाग खड़े हुए।
इस घटना से मृतक ओमप्रकाश सिंह के परिजनों में दहशत फैल गई। सुबह मृतक की पत्नी नीलम सिंह ने पुलिस अधीक्षक को नामित शिकायत थानाध्यक्ष को सौंपी। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि शिकायत उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है और निर्देश मिलते ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। इस घटना से स्थानीय लोगों में भी भय का माहौल बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन