सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Jul 7, 2025 / Post views : 231
परसपुर (गोंडा)। नगर पंचायत परसपुर स्थित मालिन टोला निवासी प्रमेश्वर सैनी पुत्र मोहन लाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते सप्ताह मोहल्ले में कूड़ा करकट फेंकने को लेकर उसका विवाद हुआ था। इसी पुराने विवाद को लेकर शनिवार को किरन पत्नी स्वर्गीय दीना नाथ सैनी निवासी मालिन टोला ने अपने दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ बड़ी मस्जिद के पास रास्ते में मिली और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे, मुक्के और थप्पड़ से मारपीट करने लगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष परसपुर शारदेंदु कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित प्रमेश्वर सैनी की तहरीर के आधार पर एक नामजद महिला समेत दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन