सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Mar 3, 2023 / Post views : 238
परसपुर से नीरज कुमार सिंह की रिपोर्ट
गोण्डा।। जनपद गोण्डा में थाना क्षेत्र परसपुर के समस्त सम्मानित गणमान्यजनों एवं पत्रकार बन्धुओ को अवगत कराते हुए कहा गया है कि दिनांक 03 मार्च 2023 को शाम 05:00 बजे उपजिलाधिकारी व नवागंतुक क्षेत्राधिकारी महोदया करनैलगंज की अध्यक्षता में थाना परसपुर परिसर में आने वाले होली त्योहार के दृष्टिगत पीस कमेटी की मीटिंग की जाएगी।जिसमे आप सभी क्षेत्रवासी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर अपने अपने विचार रखें,तथा आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से सौहार्दपूर्वक मनाये जाने हेतु प्रशासन का सहयोग करें।
उक्त जानकारी परसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सरोज द्वारा दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन