नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Jan 22, 2024 / Post views : 146
परसपुर गोण्डा : विकासखंड परसपुर क्षेत्र अंतर्गत राजाटोला गांव अपने निज निवास स्थान पर समस्त ग्रामवासियों को एकत्रित कर श्रीरामचरितमानस के सुन्दरकाण्ड का पाठ करने के पश्चात प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। राजाटोला निवासी विजय सिंह ने बताया कि अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के शुभ अवसर पर सुबह भोर पहर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा प्रभु श्रीराम के गगनभेदी जयकारों के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। तदुपरान्त तुलसीकृत श्रीरामचरितमानस के सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया,आरती भजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
इस दौरान उदयभान सिंह,धर्मेंद्र सिंह,बब्बू सिंह,लक्ष्मी सिंह, कमला प्रसाद सिंह , आशीष सिंह , विष्णु सिंह , जादूगर मिस्टर इंडिया,राजकुमार सिंह, रामनरायन शास्त्री समेत अन्य लोग एवं महिलाएँ व बच्चे बच्चियां उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन