नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Apr 23, 2024 / Post views : 127



परसपुर गोण्डा : नगर पंचायत परसपुर क्षेत्र स्थित राजा भगवती प्रसाद सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर छात्र- छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर जनमानस को मतदान के प्रति जागरूक किया। कॉलेज से मुख्य चौराहे तक मानव श्रृंखलाबद्ध छात्र- छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर स्लोगन और पोस्टर के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया। बच्चों ने वोट फॉर गोण्डा और मताधिकार प्रयोग के स्लोगन के माध्यम से आगामी 20 मई को मतदान में सहभागिता के लिये लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दर्शनानंद पांडेय, नीरज सिंह, धर्मपाल विश्वकर्मा , नरेंद्र तिवारी , मीना तिवारी , मीना वर्मा , सुनीता सिंह समेत छात्र- छात्राएं शामिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन