नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, May 15, 2024 / Post views : 141

परसपुर गोंडा : परसपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा करनैलगंज क्षेत्र के विधायक अजय सिंह ने शोक संतप्त परिजनों से मिल कर ढांढस बंधाया। बताते चलें कि विकासखण्ड परसपुर के लोहंगपुर गाँव निवासी वेदप्रकाश पाठक की 60 वर्षीय माता सुशीला पत्नी राधेश्याम पाठक के निधन पर क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने घर पहुँच कर शोक संतप्त परिवारीजनों से मिल कर ढांढस बंधाते हुए स्व0 माताजी की मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं सहजौरा निवासी पूर्व ग्राम प्रधान लोहंगपुर व कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा जी का ह्रदयाघात की बीमारी के कारण गस खाकर गिर जाने की वजह से हाथ की हड्डी टूट गई थी । जिसकी सूचना मिलते ही श्री प्रमोद मिश्रा के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। और भगवान से मिश्रा जी के शीघ्र स्वस्थ्य होने की मंगलकामना की ।

इस अवसर पर सूरज सिंह,वासुदेव सिंह,सतीश मिश्रा,ओम प्रकाश मिश्रा,पिंकू सिंह,डब्लू सिंह,अमरेंद्र सिंह,राजू सिंह,दद्दू दूबे, हरिशंकर,रमेश पांडेय, पूजराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन