Sun, 06 Sep 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | संत त्यागी जी महाराज की भव्य कांवर यात्रा : जगह जगह बंदन पूजन लगभग पचास हजार कावरिया करेंगे छोटी काशी गोला में जलाभिषेक शिव शक्ति सनातन सेवा समिति का भव्य आयोजन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | संत त्यागी जी महाराज की भव्य कांवर यात्रा : जगह जगह बंदन पूजन लगभग पचास हजार कावरिया करेंगे छोटी काशी गोला में जलाभिषेक शिव शक्ति सनातन सेवा समिति का भव्य आयोजन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को कलम भेंटकर विद्यार्थियों ने सम्मान व्यक्त किया | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : परसपुर में महिला के गले से डेढ़ लाख की सोने की चेन झपटी, बाइक से गिरकर हुई घायल | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : शिखा पांडेय ने यूजीसी-नेट जेआरएफ में हासिल की सफलता, 260 अंक पाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : बारिश के मौसम में बढ़ी चिंता, झुके लकड़ी के खंभे के सहारे वर्षों से चल रही विद्युत लाइन, खेत में गिरा पड़ा तार | शाम 6:30 बजे तक की बड़ी खबरें............. : 25 अगस्त 2026 | भगवान कृष्ण ने नष्ट किया इंद्र का अहंकार : कथा ब्यास अभिषेक दास श्री धाम बृंदावन | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | संत त्यागी जी महाराज की भव्य कांवर यात्रा : जगह जगह बंदन पूजन लगभग पचास हजार कावरिया करेंगे छोटी काशी गोला में जलाभिषेक शिव शक्ति सनातन सेवा समिति का भव्य आयोजन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर |

परसपुर, गोंडा : परसपुर मंडल के कार्यकर्ताओं संग विधायक अजय सिंह ने पुष्प बरसाकर खेली होली

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Mar 2, 2026 / Post views : 475

Share:

करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत परसपुर स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को आयोजित होली मिलन समारोह उल्लास, उत्साह और फागुन की रंगीन छटा के बीच सम्पन्न हुआ, जिसमें क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने परसपुर मंडल के कार्यकर्ताओं संग पुष्प बरसाकर होली खेली और त्योहार की खुशियाँ साझा कीं। जन सहयोग केंद्र परसपुर में आयोजित कार्यक्रम में मंडल गोपाल ग्राम एवं मंडल करनैलगंज नगर के बूथ अध्यक्षों, शक्तिकेंद्र संयोजकों और मंडल पदाधिकारियों से विधायक ने आत्मीय संवाद किया तथा सभी को मिठाई खिलाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के दौरान आपसी प्रेम, सौहार्द और संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया, साथ ही क्षेत्र के विकास, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर भी रचनात्मक चर्चा हुई। होली मिलन में कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर पारंपरिक शैली में होली खेली और भारत माता की जयकारों के बीच पूरे आयोजन का वातावरण प्रफुल्लित हो उठा। विधायक अजय सिंह ने अबीर-गुलाल से कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए स्वयं भी कार्यकर्ताओं पर पुष्प बरसाए। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है, जो रिश्तों को मजबूत करने के साथ संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने जनहित और विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। रंगोत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशी और उल्लास छा गया । अंत में विधायक अजय सिंह ने प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि होली का यह पावन पर्व हर घर में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। समारोह में सूरज सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, इतेंद्र सिंह गुड्डू, श्रीराम सिंह, प्रदीप तिवारी, राम मनोहर तिवारी, रमेश सिंह भदौरिया, बृजेश सिंह, अनुज प्रताप सिंह उर्फ पुत्ती सिंह, प्रेम बहादुर सिंह कुट्टू, शिवप्रसाद सिंह, बबलू सिंह, विजय सिंह, रवि यादव, ओमप्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें