Tue, 13 Oct 2026
Breaking News
उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर रात्रि 10:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | मुख्यमंत्री ने रामपुर में प्रहरियों को सम्मानित किया : मुख्यमंत्री ने प्रहरियों को रामपुर में संबोधित भी किया और उनको बधाई दी | गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में : साइबर ठगों ने गोंडा जैसे शहर को भी निशाना बनाया और अब मेट्रो सिटी छोड़कर के छोटे शहरों की ओर किया रुख | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 7:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:00 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : आज से शुरू हुआ शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा पंडालों में गूंजेंगे जय माता दी के जयकारे | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम 8:30 बजे की बड़ी खबरें..... | CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस सक्रिय कर रही गिरफ्तार : CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक हिरासत में | लखनऊ उत्तर प्रदेश : दोपहर 1:30 बजे की बड़ी खबरें | अधिवक्ता को जहर देने का मामला गरमाया : गोंडा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन,अधिवक्ता अमन पांडे को जहर देने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग | उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर रात्रि 10:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | मुख्यमंत्री ने रामपुर में प्रहरियों को सम्मानित किया : मुख्यमंत्री ने प्रहरियों को रामपुर में संबोधित भी किया और उनको बधाई दी | गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में : साइबर ठगों ने गोंडा जैसे शहर को भी निशाना बनाया और अब मेट्रो सिटी छोड़कर के छोटे शहरों की ओर किया रुख | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 7:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:00 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : आज से शुरू हुआ शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा पंडालों में गूंजेंगे जय माता दी के जयकारे | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम 8:30 बजे की बड़ी खबरें..... | CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस सक्रिय कर रही गिरफ्तार : CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक हिरासत में | लखनऊ उत्तर प्रदेश : दोपहर 1:30 बजे की बड़ी खबरें | अधिवक्ता को जहर देने का मामला गरमाया : गोंडा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन,अधिवक्ता अमन पांडे को जहर देने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग | उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर रात्रि 10:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | मुख्यमंत्री ने रामपुर में प्रहरियों को सम्मानित किया : मुख्यमंत्री ने प्रहरियों को रामपुर में संबोधित भी किया और उनको बधाई दी | गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में : साइबर ठगों ने गोंडा जैसे शहर को भी निशाना बनाया और अब मेट्रो सिटी छोड़कर के छोटे शहरों की ओर किया रुख | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 7:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:00 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : आज से शुरू हुआ शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा पंडालों में गूंजेंगे जय माता दी के जयकारे | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम 8:30 बजे की बड़ी खबरें..... | CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस सक्रिय कर रही गिरफ्तार : CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक हिरासत में | लखनऊ उत्तर प्रदेश : दोपहर 1:30 बजे की बड़ी खबरें | अधिवक्ता को जहर देने का मामला गरमाया : गोंडा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन,अधिवक्ता अमन पांडे को जहर देने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: 56 साल बाद घर पहुंचा शहीद का शव,1968 में विमान हादसे में मलखान सिंह की हुई थी मौत

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Thu, Oct 3, 2024 / Post views : 127

Share:

सहारनपुर।उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले भारतीय वायु सेना के जवान शहीद मलखान सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके घर पहुंचा।मलखान सिंह की शहादत की कहानी बड़ी अनोखी है। 1968 में 102 यात्रियों का एक विमान दुर्घटना का शिकार हो गया था। 102 यात्रियों में मलखान सिंह भी थे।बुधवार को 56 साल बाद मलखान सिंह का शव सहारनपुर के सरसावा में विशेष विमान से पहुंचा।

सरसावा एयरपोर्ट पर वायुसेना के जवानों ने मलखान सिंह को अंतिम सलामी दी।इसके बाद सेना के ट्रक में एक बड़े काफिले के साथ मलखान सिंह के शव को रवाना किया गया।इस दौरान रास्ते में कई जगहों पर लोगों ने मलखान सिंह के शव पर फूल बरसाए और मलखान सिंह के साथ-साथ भारत माता की जयकार के नारे लगाए।

मलखान सिंह का अंतिम दर्शन करने के लिए दूर-दूर से लोग आए।गांव के बुजुर्ग,नौजवान और उनके साथी रहे लोग बड़ी बेसब्री से उनके पार्थिव शव का अंतिम दर्शन करने के लिए इंतजार करते हुए दिखे। जिन बुजुर्गो ने मलखान सिंह को अपने बचपन में देखा था वो भी आज उनके अंतिम दर्शन के लिए घर और गांव की गलियों में खड़े थे।पूरे गांव में जगह-जगह तिरंगा लगाकर शहीद मलखान सिंह को अंतिम सफर के लिए रवाना किया गया।

बताते चलें कि 7 फरवरी 1968 में भारतीय वायुसेना का विमान AN-12 विमान ने चंडीगढ़ से लेह के लिए उड़ा था। मगर कुछ देर बाद ही विमान लापता हो गया था। 56 साल पहले 1968 में ये विमान रोहतांग पास में हादसे का शिकार हुआ था।विमान में 102 लोग सवार थे।रोहतांग पास में खराब मौसम का सामना करने के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और दशकों तक पीड़ितों के शव और अवशेष बर्फीले इलाके में पड़े रहे।हादसे में कोई नहीं बचा था, फिर भी भारतीय सेना ने देश के सबसे लंबे समय तक चलने वाले रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया और साल 2003 में विमान का मलबा ढूंढ़ लिया।डोगरा स्काउट्स के नेतृत्व में भारतीय सेना का खोज और बचाव अभियान जारी रहा।इसी बीच भारतीय सेना को बड़ी सफ़लता मिली। सेना ने हिमाचल प्रदेश में दुर्घटनास्थल से चार शव बरामद किए,जिनमें से एक शव वायु सेना के जवान मलखान सिंह का था।अब 56 साल बाद मलखान सिंह का शव उनके घर वापस लौटा है।मगर मलखान सिंह की राह तकने वाले माता-पिता की आखें तो बेटे के दीदार के पहले ही बंद हो गई हैं। मलखान सिंह शादीशुदा थे और उनके एक बेटा रामप्रसाद था,जिसकी मौत हो चुकी है। मलखान सिंह के पोते गौतम और मनीष मजदूरी करते हैं। सोमवार को जब यह खबर सेना के सूत्रों से मलखान सिंह के परिवार के लोगों और ग्रामीणों को मिली तो पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।इस बात का संतोष भी हुआ की जिस मलखान सिंह के शव को ढूंढने में 56 साल लग गए आखिरकार उनके शव को ढूंढ लिया गया है और अब उनका सही ढंग से अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें