सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Jul 17, 2024 / Post views : 125
परसपुर, गोण्डा : नगर पंचायत परसपुर कस्बे के भौरीगंज मार्ग पर स्थित एक सर्राफा की दुकान से चौपहिया वाहन में ग्राहक बनकर आए तीन लुटेरे सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। परसपुर कस्बे के घनी आबादी वाले क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस लूटपाट की घटना से दुकानदारों में भय व्याप्त है। सर्राफा व्यवसायी महिला राम देवी सोनी ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। उन्होंने बताया कि उनके पति की मृत्यु के बाद वह और उनकी बेटी सर्राफा की दुकान संभालती हैं।
मंगलवार को काले रंग की स्कॉर्पियो में एक महिला के साथ दो युवक उनकी दुकान पर आए और सोने की चेन दिखाने को कहा। सर्राफा की बेटी दूसरी दुकान से पांच नग सोने की चेन लेकर आई और उन्हें दिखाया। उन्होंने तीन पीस रखकर दो पीस बदलकर लाने को कहा। उनकी बेटी फिर से चेन लाने दूसरी जगह गई, तभी लगभग दस ग्राम वजन की, जिसकी कीमत चौहत्तर हजार रुपये थी, सोने की चेन लेकर तीनों लोग गाड़ी में बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन