Tue, 13 Oct 2026
Breaking News
उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर रात्रि 10:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | मुख्यमंत्री ने रामपुर में प्रहरियों को सम्मानित किया : मुख्यमंत्री ने प्रहरियों को रामपुर में संबोधित भी किया और उनको बधाई दी | गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में : साइबर ठगों ने गोंडा जैसे शहर को भी निशाना बनाया और अब मेट्रो सिटी छोड़कर के छोटे शहरों की ओर किया रुख | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 7:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:00 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : आज से शुरू हुआ शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा पंडालों में गूंजेंगे जय माता दी के जयकारे | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम 8:30 बजे की बड़ी खबरें..... | CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस सक्रिय कर रही गिरफ्तार : CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक हिरासत में | लखनऊ उत्तर प्रदेश : दोपहर 1:30 बजे की बड़ी खबरें | अधिवक्ता को जहर देने का मामला गरमाया : गोंडा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन,अधिवक्ता अमन पांडे को जहर देने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग | उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर रात्रि 10:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | मुख्यमंत्री ने रामपुर में प्रहरियों को सम्मानित किया : मुख्यमंत्री ने प्रहरियों को रामपुर में संबोधित भी किया और उनको बधाई दी | गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में : साइबर ठगों ने गोंडा जैसे शहर को भी निशाना बनाया और अब मेट्रो सिटी छोड़कर के छोटे शहरों की ओर किया रुख | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 7:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:00 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : आज से शुरू हुआ शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा पंडालों में गूंजेंगे जय माता दी के जयकारे | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम 8:30 बजे की बड़ी खबरें..... | CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस सक्रिय कर रही गिरफ्तार : CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक हिरासत में | लखनऊ उत्तर प्रदेश : दोपहर 1:30 बजे की बड़ी खबरें | अधिवक्ता को जहर देने का मामला गरमाया : गोंडा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन,अधिवक्ता अमन पांडे को जहर देने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग | उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर रात्रि 10:00 बजे तक की प्रमुख खबरें | मुख्यमंत्री ने रामपुर में प्रहरियों को सम्मानित किया : मुख्यमंत्री ने प्रहरियों को रामपुर में संबोधित भी किया और उनको बधाई दी | गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में : साइबर ठगों ने गोंडा जैसे शहर को भी निशाना बनाया और अब मेट्रो सिटी छोड़कर के छोटे शहरों की ओर किया रुख | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 7:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:00 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : आज से शुरू हुआ शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा पंडालों में गूंजेंगे जय माता दी के जयकारे | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम 8:30 बजे की बड़ी खबरें..... | CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस सक्रिय कर रही गिरफ्तार : CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक हिरासत में | लखनऊ उत्तर प्रदेश : दोपहर 1:30 बजे की बड़ी खबरें | अधिवक्ता को जहर देने का मामला गरमाया : गोंडा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन,अधिवक्ता अमन पांडे को जहर देने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: श्री राम जानकी रामलीला सेवा समिति, प्रताप विहार, गाजियाबाद की अंतिम क्षणों की तैयारी एवं बैठक संपन्न.... 02.10.2024

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Wed, Oct 2, 2024 / Post views : 132

Share:


श्री राम जानकी रामलीला सेवा समिति, प्रताप विहार, गाजियाबाद की अंतिम क्षणों की तैयारी के अवलोकन के लिए दिनांक 02-10-2024 श्री रामलीला मंचन स्थल पर आदरणीय श्री आर के आर्य की अध्यक्षता में हुई। लगभग 30 पदाधिकारियों ने बैठक में भाग लेकर सार्थक चर्चा से बैठक को बहुत जीवंत बनाया।
महा सचिव ने बैठक की शुरुआत में अभी तक हुए सभी कार्यों के विवरण प्रस्तुत करते हुए महा सचिव श्रीमती पूनम सिंह,संरक्षक एवं पार्षद द्वारा किए जा रहे सभी सहयोग की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा उपस्थित अन्य पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे सभी प्रकार के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। विशेष रूप से श्री जयवीर सिंह, श्री रमाकांत जी, श्री आर के त्यागी जी, श्री नीरज मिश्रा जी तथा डॉक्टर वी के शर्मा साहब का उल्लेख किया जिन्होंने अघोषित सहयोग अबतक किया है और आगे करने का आश्वाशन दिया है जिसमें सुरक्षा के लिए कैमरों का लगाना, अग्निशमन यंत्रों को उपलब्ध कराना, चिकित्सीय व्यवस्था तथा स्वागत करने हेतु बैज, पटका इत्यादि की व्यवस्था करना निहित है। महासचिव महोदय ने पदाधिकारियों से श्री रामलीला की प्रस्तुति को और भव्य बनाने के लिए सभी के सुझाव मांगे। निम्न पर चर्चा करके और लागू करने का निर्णय लिया गया:
अ. पानी पीने की व्यवस्था टैंकर से करना
ब. चल शौचालय की व्यवस्था करना
स. पार्किंग स्थान पर बोर्ड लगाना
द. मैन गेट के सामने सड़क की दूसरी तरफ रखे पशु चारों के पात्र को थोड़ा दूर रखना
य.टेंट के पीछे और बगल में लाइट की व्यवस्था करना।
सुरक्षा उप समिति के अध्यक्ष श्री के पी सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की रूप रेखा सूक्ष्म रूप से रखी और एक कर्मठ सहयोगी ग्रुप की आवश्यकता बताई जो समय पर कार्य और निर्णय उनके निर्देशन में ले सके। चर्चा उपरांत पांच महानुभावों को चयनित किया गया।
श्री के पी सिंह जी ने एक प्रबल मीडिया ग्रुप की भी आवश्यकता बताई जो मीडिया के साथ घनिष्ठ संबंध बनाकर श्री रामलीला से संबंधित समाचारों को प्रमुखता से प्रकाशित कर सके तथा मीडिया से आए लोगों को यथोचित स्थान तथा ब्रीफ प्रस्तुत कर सके।
चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया कि:
श्री नीरज मिश्रा तथा श्री दीपक यादव इस व्यवस्था को अपने अन्य कार्यों के अतिरिक्त देखेंगे। निर्णय लिया गया कि अगले दिन के मंचन का सूक्ष्म विवरण सभी ग्रुप में तथा मीडिया को उपलब्ध कराया जाएगा। श्री अरुण सिन्हा को इन दोनों कार्यों के विवरण लिखने की जिम्मेदारी दी गई।
यह भी निर्णय लिया गया कि मंच संचालन के लिए एक समिति बने।और स्टेज पर निर्धारित समिति के व्यक्ति के अतिरिक्त कोई नहीं जाएगा। स्वागत समिति अतिथि को मंच पर लेकर जाएगी। अतिथि का विवरण, मंच संचालक को स्वागत समिति लिखित रूप में पहुंचा देगे जिस से किसी प्रकार के भ्रम और गलती ना हो सके।
स्वास्थ्य समिति बनाई गई जो आकस्मिक अवस्था में चिकित्सीय सहायता प्रदान कर सके।
महा सचिव ने सभी से आग्रह किया कि प्रतिदिन समय से परिवार सहित उपस्थित होकर मंचित लीला का आनंद लें तथा राम विवाह में सक्रिय रूप से भाग लें। रोजाना के प्रसाद व्यवस्था, भंडारे में भी श्रद्धा अनुसार सहयोग करने की आवश्यकता बताई।
उपाध्यक्ष,श्री भवानी शंकर ने सभी का आह्वाहन किया कि श्री लीला के स्थान पर आने के बाद केवल श्री राम के मंचन पर ध्यान सभी को रखना होगा।अन्य सभी बातों को गेट से बाहर छोड़ कर आना चाहिए।
अध्यक्ष, श्री आर्य ने सभी के एक जुट होकर मंचन के प्रक्रिया को संचालित भव्यता से करने के निश्चय को साधुवाद दिया और श्री राम से निवेदन किया कि सभी के इरादों को सफल बनाएं।
बैठक अध्यक्ष महोदय को धन्यवाद देने के साथ समाप्त हुई।

महासचिव

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें