Mon, 19 Oct 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | एक और जोड़े को मिली मौत की सजा : मौत होने तक फांसी पर लटकाया जाए | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | एक और जोड़े को मिली मौत की सजा : मौत होने तक फांसी पर लटकाया जाए | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | लखनऊ : शेखर न्यूज़ पर शाम 8:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | एक और जोड़े को मिली मौत की सजा : मौत होने तक फांसी पर लटकाया जाए |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: गोंडा : बहराइच में हुआ अन्तर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन, खतरनाक कवि दिलीप गोंडवी को किया गया सम्मानित

Share:

परसपुर( गोंडा ) : नगर पालिका परिषद सभागार में एक जून दिन रविवार को प्रातः दस बजे अन्तर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन-2025 का आयोजन बड़े ही गरिमामयी वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश ज़िला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन बहराइच द्वारा किया गया जिसमें जिले के वरिष्ठ पत्रकारों, साहित्यकारों, समाजसेवियों व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। आयोजन के मुख्य संयोजक आनंद प्रकाश गुप्ता जिलाध्यक्ष-बहराइच रहे, जबकि संरक्षक की भूमिका में मेजर डॉ. एस.पी. सिंह एवं मंडल अध्यक्ष के रूप में शादाब हुसैन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान साहित्यिक, सामाजिक व पत्रकारिता जगत में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को मंच पर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में खतरनाक कवि एवं साहित्यकार दिलीप कुमार सिंह उर्फ दिलीप गोंडवी को भी विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। दिलीप गोंडवी ने मंच से अपने संबोधन में आयोजकों के प्रति हार्दिक आभार, धन्यवाद व सादर प्रणाम व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गोण्डा उनकी जन्मभूमि है और जो कुछ भी उन्होंने अपने जीवन में पाया है, उसका श्रेय इसी धरती को जाता है। अदम गोंडवी जी की विरासत को जन-जन तक पहुँचाने के अपने प्रयासों की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे कठिन परिस्थितियों में भी कुछ लोगों ने उनका साथ नहीं छोड़ा, जिसके लिए वे उन सभी शुभचिंतकों के हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि सम्मान व्यक्ति की मेहनत, ईमानदारी और मूल्यों से जुड़ी भावना का परिचायक है।

इस अवसर पर उन्होंने अपने कई प्रभावशाली व क्रांतिकारी काव्य पाठों से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। 'शोलों जैसी आंच आ रही है पीपल की छांव में', 'दिल के सूरज को सलीबों पे चढ़ाने वालों', 'जहाँ पर भाइयों में प्यार का सागर नहीं होता', 'जो मिटा पाया न अब तक भूख के अवसाद को', जैसी अनेक पंक्तियों ने न केवल तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी, बल्कि समाज की जमीनी सच्चाई को भी उजागर किया। उन्होंने मंच से अपने विरोधियों तक को धन्यवाद देते हुए कहा कि आलोचना ही व्यक्ति को निखारती है और वह आज जहां हैं, उसमें विरोधियों की भूमिका को भी वे नकार नहीं सकते।

अंत में दिलीप गोंडवी ने सभी सहयोगियों, मित्रों, वरिष्ठजनों और आयोजकों से अपने लिए आशीर्वाद और स्नेह बनाए रखने की अपील की ताकि वह भविष्य में भी साहित्य और समाज के क्षेत्र में लोगों की उम्मीदों पर खरे उतर सकें। कार्यक्रम में पत्रकारों व साहित्यकारों के अतिरिक्त शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक सम्मानित जन मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें