सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Jul 25, 2025 / Post views : 198
परसपुर (गोंडा) : परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बंशी पुरवा मधईपुर कुर्मी की रहने वाली लक्ष्मी पत्नी राम कुमार गोस्वामी ने थाने पर पुलिस को तहरीर देकर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि ग्राम बद्दू पुरवा राजापुर निवासी ननके पुत्र श्याम बिहारी ने आपसी विवाद के दौरान गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि लाठी-डंडे से किए गए वार से वह घायल हो गई और उसके बाएं हाथ की हड्डी टूट गई। मेडिकल जांच में रेडियस हड्डी में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। पहले इस मामले में सामान्य रिपोर्ट में एनसीआर दर्ज की गई थी, लेकिन चोट गंभीर होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने धाराएं बढ़ाते हुए रिपोर्ट में संशोधन किया है। परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन