सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Jul 26, 2024 / Post views : 111
परसपुर (गोंडा)। ओमप्रकाश सिंह की नृशंस हत्या ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना दिखाते हुए सिविल कोर्ट गोंडा के वरिष्ठ वकील रमेश कुमार सिंह ने इस हत्याकांड के सभी आरोपियों के विरुद्ध मुफ्त कानूनी सहयोग का आश्वासन दिया है। हरसंभव मदद का भरोसा मृतक की पत्नी नीलम सिंह को दिया है।
उन्होंने बताया कि उनके अन्य सहयोगी अधिवक्ताओं की भी सहानुभूति व संवेदना मृतक के परिवार के प्रति है। अधिवक्ता ने कहा कि वह मुकदमा लड़ेंगे और कोई शुल्क नहीं लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन