Sun, 25 Oct 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: गोंडा: धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, बच्चों ने दी राष्ट्रीय गीतों की मनमोहक प्रस्तुति

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Jan 27, 2025 / Post views : 169

Share:

परसपुर, गोंडा : नगर पंचायत परसपुर स्थित राजा भगवती प्रसाद सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक कुंवर विजय बहादुर सिंह 'बच्चा साहब' ने मां सरस्वती के चित्र पर धूप-दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया, तत्पश्चात ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्रा किंजल तिवारी द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद प्रगति पांडेय और अन्वी सिंह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी सुंदर कविताओं से समां बांध दिया। गणतंत्र दिवस पर आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। अन्वी सिंह, काव्या सिंह, आयुषी विश्वकर्मा, संध्या विश्वकर्मा, भूमि सिंह, चांदनी पासवान, कोमल पांडेय, अंशिका वर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया एवं सौम्या सिंह और जाह्नवी वर्मा ने राधा-कृष्ण पर भावपूर्ण नृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके अलावा, बच्चों ने ‘वंदे मातरम्’, ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’, ‘जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा’, ‘तेरी मिट्टी में मिल जावां’ और ‘जिद करो, दुनिया बदलो’ जैसे देशभक्ति गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी। विशेष रूप से नन्हे छात्रों द्वारा प्रस्तुत तिरंगा नृत्य ने सभी के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जगा दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पांडेय ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व को बताते हुए कहा कि संविधान ने हमें अधिकार तो दिए हैं, लेकिन उनके साथ कर्तव्यों का पालन करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था, जिससे भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य बना। यह दिन हमें संविधान निर्माताओं के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें और देश की प्रगति में योगदान दें।

मंच का संचालन करते हुए धर्मपाल विश्वकर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को आजादी दिलाने में असंख्य वीरों ने अपना बलिदान दिया। यह वह देश है जहां ‘बिना खड़ग, बिना ढाल, दे दी हमें आजादी’ जैसे महान विचारों ने स्वतंत्रता संग्राम को प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी निष्ठा से पालन करें। कार्यक्रम समापन के दौरान ध्वजारोहण के बाद विद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में देशभक्ति जयघोषों के साथ समारोह संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवशरण पांडेय, हुकुम सिंह, प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पांडेय, उप प्रधानाचार्य दर्शनानंद पांडेय, पंडित नागेश्वर नाथ शुक्ला, वैभव सिंह, नीरज कुमार सिंह, धर्मपाल विश्वकर्मा, रवि गुप्ता, कपिल देव यादव, शिक्षिका मीना वर्मा, मीना तिवारी, संध्या सिंह, अंकिता सोनी, सुनीता सिंह, प्रीति सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें