Sun, 25 Oct 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: गोंडा : नगर पंचायत परसपुर के राजा टोला में गूंजे फाग के राग, ढोल-मंजीरे की थाप पर झूमे हुरियारें

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Mar 14, 2025 / Post views : 216

Share:

परसपुर, गोंडा : परसपुर नगर के राजा टोला में आयोजित फाग के राग कार्यक्रम में बड़े बुजुर्गों और बच्चों ने मिलकर जमकर होली गीतों का गायन किया। पूरे क्षेत्र में होली उत्सव को लेकर गांव-गांव में डेढ़ताल और पारंपरिक होली गीतों की धूम मची रही। होली की पूर्व संध्या पर रंग और उमंग से सराबोर चौताल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी।

परंपरागत होली गीतों के बीच हुरियारों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर होली के उल्लास को चरम पर पहुंचा दिया। ढोलक, मंजीरे और झाल की थाप पर गूंजते चौताल और डेढ़ताल गीतों ने ऐसा समां बांधा कि बुजुर्गों को अपने पुराने दिन याद आ गए, वहीं युवाओं में भी लोकगीतों के प्रति विशेष आकर्षण देखने को मिला। गवैयों ने "मोहन धर रूप जनाना, चले बेचन नगर बरसाना" गीत की अनूठी प्रस्तुति दी— "रूप देख ब्रजबालाओं का मन डोला, चूड़ी खरीदे ना कोई अकेला।" "बेटा बिगड़ा है नंदबाबा का, सुनत ना किसी की बात" गीत पर भी खूब तालियां बजी— "ग्वाल-बाल संग छेड़ करे, बंसी मधुर बजाए, मैया यशोदा प्यार लुटाएं, पर लीला कोई ना जान पाए।" "होली खेलय रघुबीरा अवध में" गीत सुनते ही माहौल और भी रंगीन हो गया— "रंग बरसे गगन से, सिया संग राम हंसत खेलैं, सजे रंग में वन-उपवन से।" ढोल-मंजीरे की थाप पर हुरियारों की टोलियां एक के बाद एक होली गीत प्रस्तुत करती रहीं। "जोगीरा सरारा, रंग बरसै प्यारा" गीत सुनते ही सभी झूम उठे— "सखी री आजा खेलन होली, रंग गुलाल सवारा! भांग पियें सब हुरियारे, ढोल बजाएं प्यारे।" बुजुर्गों और युवाओं ने बारी-बारी से चौताल, डेढ़ताल, दोतल्ली और मतवाला होली गीत प्रस्तुत किए । अबीर-गुलाल से सराबोर युवाओं ने देर रात तक होली गीतों पर जमकर मस्ती की।

इस अवसर पर कमल किशोर सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, उदय सिंह, विनोद पांडेय प्रधान, सूरज सिंह, रमेश सिंह, मनबोध सिंह, शिव कुमार सिंह, विक्रम सिंह, शैलेन्द्र सिंह, हुकुम सिंह, राकेश सिंह बाबू, रोहित सिंह, अरविंद सिंह गुड्डू, बीरू सिंह, विपिन सिंह, सचिन सिंह, पिंकू सिंह, लल्ले सिंह, आकाश सिंह, आशीष सिंह, विशाल सिंह, राजू, शिवांश, अभय सिंह, सतीश सिंह, कल्लू सिंह, संदीप सिंह, भानू प्रताप सिंह, दीनदयाल सिंह, हाकिम सिंह, नीरज पांडेय, देवी प्रसाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें