नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Jan 20, 2024 / Post views : 108



परसपुर गोंडा : विकासखंड परसपुर के स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में राम कृष्ण मिशन के तत्वावधान में शुक्रवार को जरूरत मन्द व गरीब परिवारों को ठंड से बचाव के दृष्टिगत कम्बल का वितरित किया गया। इस बारे में शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि श्रीराम कृष्ण सेवा मिशन लखनऊ के स्वामी मुक्तिनाथा नन्द जी महाराज के संचालन व रामाधीशा नन्द जी महाराज के नेतृत्व में गरीब परिवारों को कम्बल वितरित किया गया उन्होंने बताया कि परसपुर क्षेत्र के बलदेव पंडित पुरवा, नकई पुरवा, मकरन पुरवा, झाली, गंगा पुरवा समेत कई गांव में असहाय गरीब परिवारों को चयनित करके तकरीबन 150 लोगों को ठंड से बचाव के दृष्टिगत कम्बल वितरित किया गया। इस अवसर पर आलोक त्रिपाठी, आशीष, विनोद, विवेक, पाण्डेय काका, शिवमूर्ति सिंह, पल्लवी सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन