Tue, 13 Oct 2026
Breaking News
गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में : साइबर ठगों ने गोंडा जैसे शहर को भी निशाना बनाया और अब मेट्रो सिटी छोड़कर के छोटे शहरों की ओर किया रुख | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 7:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:00 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : आज से शुरू हुआ शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा पंडालों में गूंजेंगे जय माता दी के जयकारे | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम 8:30 बजे की बड़ी खबरें..... | CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस सक्रिय कर रही गिरफ्तार : CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक हिरासत में | लखनऊ उत्तर प्रदेश : दोपहर 1:30 बजे की बड़ी खबरें | अधिवक्ता को जहर देने का मामला गरमाया : गोंडा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन,अधिवक्ता अमन पांडे को जहर देने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग | सीजेपी प्रदर्शन जंतर मंतर को पुलिस अवैध बता रहा : CJP के प्रदर्शन को मद्दे नजर रखते हुए पुलिस ने मीडिया को एडवाइजरी जारी किया | मुख्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश : बड़ी खबरें......* | गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में : साइबर ठगों ने गोंडा जैसे शहर को भी निशाना बनाया और अब मेट्रो सिटी छोड़कर के छोटे शहरों की ओर किया रुख | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 7:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:00 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : आज से शुरू हुआ शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा पंडालों में गूंजेंगे जय माता दी के जयकारे | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम 8:30 बजे की बड़ी खबरें..... | CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस सक्रिय कर रही गिरफ्तार : CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक हिरासत में | लखनऊ उत्तर प्रदेश : दोपहर 1:30 बजे की बड़ी खबरें | अधिवक्ता को जहर देने का मामला गरमाया : गोंडा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन,अधिवक्ता अमन पांडे को जहर देने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग | सीजेपी प्रदर्शन जंतर मंतर को पुलिस अवैध बता रहा : CJP के प्रदर्शन को मद्दे नजर रखते हुए पुलिस ने मीडिया को एडवाइजरी जारी किया | मुख्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश : बड़ी खबरें......* | गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में : साइबर ठगों ने गोंडा जैसे शहर को भी निशाना बनाया और अब मेट्रो सिटी छोड़कर के छोटे शहरों की ओर किया रुख | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 7:30 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ पर शाम 6:00 बजे तक की प्रमुख मुख्य खबरें | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : आज से शुरू हुआ शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा पंडालों में गूंजेंगे जय माता दी के जयकारे | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम 8:30 बजे की बड़ी खबरें..... | CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस सक्रिय कर रही गिरफ्तार : CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक हिरासत में | लखनऊ उत्तर प्रदेश : दोपहर 1:30 बजे की बड़ी खबरें | अधिवक्ता को जहर देने का मामला गरमाया : गोंडा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन,अधिवक्ता अमन पांडे को जहर देने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग | सीजेपी प्रदर्शन जंतर मंतर को पुलिस अवैध बता रहा : CJP के प्रदर्शन को मद्दे नजर रखते हुए पुलिस ने मीडिया को एडवाइजरी जारी किया | मुख्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश : बड़ी खबरें......* |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: गोंडा : अवध केसरी सेना ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Jul 22, 2024 / Post views : 144

Share:

बीते शुक्रवार को तकरीबन साढ़े बारह बजे परसपुर थाना क्षेत्र के राजा टोला वार्ड नंबर 10 में चुनावी रंजिश के कारण सपा नेता ओम प्रकाश सिंह की दिनदहाड़े हत्या हो गई। इस घटना से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को अवध केसरी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दोपहर बाद तकरीबन डेढ़ बजे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर परसपुर थाने का घेराव किया।

थाना घेराव के दौरान परसपुर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह से अवध केसरी सेना के पदाधिकारी नीरज सिंह और नील ठाकुर की जमकर बहसबाजी हुई। अवध केसरी सेना के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष पर आरोपियों से मिलीभगत कर कार्यवाही न करने का गंभीर आरोप लगाया है।

अवध केसरी सेना के सेना प्रमुख ठाकुर नीरज सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और राष्ट्रीय महामंत्री नील ठाकुर के साथ मृतक ओम प्रकाश सिंह के परिजनों से पूरे मामले की जानकारी लेकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

ठाकुर नीरज सिंह ने गोंडा जिलाधिकारी नेहा शर्मा को एक पत्र लिखकर पीड़ित परिवार को सरकारी आर्थिक सहायता और मुकदमा चलने तक पुलिस सुरक्षा देने की मांग की। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करने की भी मांग की है।

भाजपा नेता पर आरोप

अवध केसरी सेना के सेना प्रमुख ठाकुर नीरज सिंह ने बताया कि मृतक ओम प्रकाश सिंह की बेटियों के साथ हत्याकांड को अंजाम देने वाले भाजपा नेता उदय भान सिंह उर्फ लल्लन सिंह के बेटे पहले भी छेड़छाड़ करते थे। पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और अब हत्या के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है और घटना के कुछ घंटे बाद मौके पर पहुंची, जिसकी जांच भी होनी चाहिए।

ठाकुर नीरज सिंह ने सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता और मुकदमा चलने तक पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि रास्ते में कोई और घटना परिवार के साथ न हो । उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष धन्नजय सिंह, सेना प्रमुख नीरज सिंह, महामंत्री नील ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष व अधिवक्ता राघवेंद्र प्रताप सिंह, संरक्षक राम नरेश पाण्डेय, आलोक सिन्हा, संतोष सिंह, अम्बरीष पाण्डेय, प्रवीण सिंह, राजन सिंह, मनीष सिंह , सी पी सिंह बाबा व अजीत यादव शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें